अपोलो अस्पताल में एक डॉक्टर सहित पांच स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

अपोलो अस्पताल में एक डॉक्टर सहित पांच स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

अपोलो अस्पताल में एक डॉक्टर सहित पांच स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

Tricity Today | अपोलो अस्पताल, दिल्ली

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एक डॉक्टर सहित पांच स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। कई स्टाफ कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। दो दिन पहले ही डॉक्टर सहित तीन स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले थे। जबकि, इससे पहले यहां दो नर्स भी संक्रमित हो चुकी हैं। फिलहाल, अपोलो अस्पताल में ओपीडी बंद है। केवल आपातकालीन सेवाएं ही चल रही हैं। 

दूसरी ओर जीबी पंत में महिला मरीज संक्रमित मिली है। दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में दिल का उपचार कराने आई महिला मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ गई। नॉन कोविड अस्पताल होने के बाद भी यहां संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। कई डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों को अब तक क्वारंटीन किया जा चुका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.