कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को किया भोजन वितरित

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को किया भोजन वितरित

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को किया भोजन वितरित

Tricity Today | कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को किया भोजन वितरित

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने शुक्रवार को वसुंधरा और प्रह्लाद गढ़ी में हर गरीब तक भोजन पहुंचाने का बीड़ा उठाते हुए भोजन वितरित किया। 

वसुंधरा सेक्टर-4, 6, 8, 14, साइट फोर, प्रह्लाद गढ़ी चौराहा, त्यागी कंपाउंड आदि में गरीब परिवारों तक भोजन पहुंचाया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बारहवें दिन लगातार गरीब लोगों के घर तक भोजन बनवाकर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान गरीबों को काम नहीं मिल पाने के कारण से सबसे बड़ी समस्या पेट भरने की है। ऐसे में प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी गरीब भूखा न रह पाए। 

कांग्रेस नेता ने बताया कि इस कार्य में इस कार्य में वसुंधरा और प्रह्लाद गढ़ी पुलिस चौकी का स्टॉफ भी उनका सहयोग कर रहा है। खाने के पैकेट्स बनाने से लेकर उन्हें लोगों तक पहुंचाने में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। लोगों को सैनिटाइजर और मास्क भी उपलध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक  लॉकडाउन जारी रहेगा, जरूरतमंदों तक खाने के पैकेट्स पहुंचाए जाते रहेंगे। शुक्रवार को भोजन वितरित करने के दौरान नरेन्द्र भारद्वाज की पत्नी लक्ष्मी भारद्वाज, पुत्रवधु निधि भारद्वाज, भाई मनोज भारद्वाज, पुत्र सचिन भारद्वाज, भतीजा अक्षय भारद्वाज, शानू गौर, मोनू पंडित, मनिंदर सिंह बिल्ला, वासु शर्मा, शिवम ठाकुर, निशांत पंडित विशेष मदद कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.