पूर्व विधायक हाजी अलीम ने खुदकुशी नहीं की थी, यूपी सीबीसीबाईडी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बेटे ने ही की थी हत्या

पूर्व विधायक हाजी अलीम ने खुदकुशी नहीं की थी, यूपी सीबीसीबाईडी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बेटे ने ही की थी हत्या

पूर्व विधायक हाजी अलीम ने खुदकुशी नहीं की थी, यूपी सीबीसीबाईडी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बेटे ने ही की थी हत्या

Tricity Today | हाजी अलीम के बेटे अनस को गिरफ्तार

बुलंदशहर सदर से बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक रहे हाजी अलीम गाजी की मौत से जुड़े मामले में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। हाजी अलीम गाजी की मौत नहीं हुई थी, उनकी हत्या की गई थी। पूर्व विधायक की हत्या के आरोप में सीबीसीआईडी ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीसीआईडी पूर्व विधायक के बेटे को गिरफ्तार करके अदालत ले गई है।

बुलंदशहर के पूर्व विधायक हाजी अलीम की संदिग्ध मौत हो गई थी। इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब सात महीने पहले सीबीसीआईडी को सौंप दी थी। अब गुरुवार की दोपहर (आज) सीबीसीआईडी ने हाजी अलीम के बेटे अनस को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि 10 अक्तूबर 2018 को बुलन्दशहर में विधायक हाजी अलीम के खुद के आवास में उनका शव बैडरूम में पड़ा मिला था। विधायक को गोली लगी थी। तब बुलंदशहर पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या का मानते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।

रिवार की मांग के बाद करीब सात महीने पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने यह मामला सीबीसीआईडी को ट्रांसफर किया था। तब से सीबीसीआईडी की मेरठ टीम इस मामले की जांच कर रही थी। बुलंदशहर के सदर विधानसभा क्षेत्र से दो बार बसपा के विधायक रह चुके हाजी अलीम की मौत के मामले में अब सीबीसीआईडी ने बड़ा खुलासा किया है। सीबीसीआईडी ने माना है कि विधायक ने आत्महत्या नहीं की थी। सीबीसीआईडी मेरठ ने अपनी जांच में इसे हत्या माना है।

गुरुवार को सीबीसीआईडी की एसपी मोहिनी पाठक ने बताया कि अलीम के बेटे अनस को गिरफ्तार किया गया है। उनकी गोली मारकर पूर्व विधायक की हत्या की थी। 10 अक्टूबर 2018 को पूर्व विधायक हाजी अलीम का शव उनके ही घर में गोली लगा हुआ मिला था।

अभी सीबीसीआईडी ने यह नहीं बताया है कि हाजी अनस ने अपने पिता की हत्या क्यों की? हालांकि, बताया जा रहा है कि कोर्ट में पेश करने के बाद हत्या का कारण सीबीसीआईडी सार्वजनिक करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि पांच बजे के आसपास अनस को बुलंदशहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि वर्ष 2007 में हाजी अलीम ने बुलंदशहर सदर सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर महेंद्र सिंह यादव को पराजित किया था। इसके बाद 2012 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने दोबारा अलीम गाजी को चुनाव मैदान में उतारा था। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर वीरेंद्र सिंह सिरोही को मैदान में उतारा था।

हाजी अलीम ने वीरेंद्र सिंह सिरोही को भी मामूली अंतर से पराजित कर दिया था। इसके बाद 2017 में अलीम गाजी और वीरेंद्र सिंह सिरोही के बीच फिर चुनावी टक्कर हुई। इस बार वीरेंद्र सिंह सिरोही भारी पड़े और अलीम गाजी को करारी शिकस्त दी। लेकिन कुछ दिन बाद ही 10 अक्टूबर 2018 को पूर्व विधायक हाजी अलीम का शव उनके ही घर में गोली लगा हुआ मिला था। अब सीबीसीआईडी ने उनकी मौत के राज से पर्दा उठाया है।

आपराधिक पृष्ठभूमि से रहा अलीम का ताल्लुक
हाजी अलीम पढ़े-लिखे नहीं थे। अलीम और उसके भाई का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उनकी छवि दबंग नेता की थी। बुलंदशहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अलीम की मजबूत पकड़ रही थी। जब अलीम ने चुनाव लड़ा था तो उसके ऊपर कई मुकदमे थे। अलीम की मौत से कुछ दिन पहले ही दिल्ली में उनकी दूसरी बीवी की भी हत्या कर दी गई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.