BIG BREAKING: नोएडा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, बड़ी संख्या में भाजपाई धरने पर बैठे

BIG BREAKING: नोएडा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, बड़ी संख्या में भाजपाई धरने पर बैठे

BIG BREAKING: नोएडा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, बड़ी संख्या में भाजपाई धरने पर बैठे

Tricity Today | थाना सेक्टर-24 के सामने बड़ी संख्या में भाजपाई धरने पर बैठे

नोएडा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज बताया जा रहा है। पूर्व महानगर अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में नोएडा महानगर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाना सेक्टर-24 के सामने धरने पर बैठ गए हैं। इस धरने का नेतृत्व मौजूदा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता कर रहे हैं। इन लोगों का आरोप है कि पूर्व अध्यक्ष को गलत ढंग से फंसाया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा को थाना सेक्टर-24 पुलिस ने गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि वह अपने किराएदार पर किराया देने के लिए दबाव बना रहे हैं। किराएदार की ओर से उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत की गई थी। यह जानकारी भाजपा के पदाधिकारियों को मिली तो बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूदा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना सेक्टर-24 पहुंचे। इन लोगों का आरोप है कि पुलिस ने नरेश शर्मा को गलत ढंग से गिरफ्तार किया है। 

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि नरेश शर्मा और कुछ पुलिस वालों की आपस में कहासुनी हो गई थी। जिससे पुलिसकर्मी नरेश शर्मा से रंजिश मानते हैं। इसी वजह से थाना सेक्टर-24 पुलिस ने गलत मुकदमे में उन्हें गिरफ्तार किया है। भाजपा पदाधिकारियों ने नरेश शर्मा की गिरफ्तारी का विरोध किया। जिसके बाद मामला बढ़ गया। मौजूदा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाई थाना सेक्टर-24 के बाहर धरने पर बैठ गए। 

यह जानकारी जैसे ही पुलिस के आला अधिकारियों को मिली तो मौके पर फोर्स भेज दिया गया। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया है। थाने के बाहर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जमा हुए हैं। नारेबाजी कर रहे हैं। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि नरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला
नोएडा के सेक्टर-22 में नरेश शर्मा की मार्केट है। इस मार्केट में जनवरी के महीने में एक युवक ने कैसे शुरू किया था। राकेश कुमार पटवा ने शिकायत की उसने मार्च महीने तक का किराया नरेश शर्मा को दिया है। मार्च में लॉकडाउन हो जाने के कारण वह अप्रैल महीने का किराया नहीं दे सका। इसी बात को लेकर बीजेपी नेता उसे लाठी-डंडों से पिटवाया। राकेश कुमार पटवा ने नरेश शर्मा के खिलाफ एनसीआर नम्बर 32/2020 धारा 323, 552, 504, 506 के तहत दर्ज करवाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में नरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अब शहर में धारा 144 धारा लगी होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता थाना सेक्टर-24 में हंगामा और विरोध कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.