फॉर्मूला वन का 2021 का कैलेंडर जारी, ऑस्ट्रेलिया से शुरुआत और आबू धाबी में आखिरी रेस होगी

फॉर्मूला वन का 2021 का कैलेंडर जारी, ऑस्ट्रेलिया से शुरुआत और आबू धाबी में आखिरी रेस होगी

फॉर्मूला वन का 2021 का कैलेंडर जारी, ऑस्ट्रेलिया से शुरुआत और आबू धाबी में आखिरी रेस होगी

Google Image |

एफ-वन ने वर्ष 2021 के लिए फार्मूला वन रेसों का कैलेंडर मंगलवार की दोपहर जारी कर दिया है। अगले साल केवल 23 रेस का आयोजन किया जाएगा। दरअसल, Formula 1 ने 25 रेस आयोजित करने की संभावना जाहिर की थी। वियतनाम में पहली बार F-1 रेस का आयोजन किया जाना था। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते वियतनाम को अगले साल के कैलेंडर से बाहर रखा गया है। वर्ष 2021 में मार्च महीने से आस्ट्रेलिया में फॉर्मूला वन रेस शुरू होंगी। दिसंबर में आखरी रेस आबू धाबी में आयोजित की जाएगी।

F1 की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले 19 से 21 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पहली फार्मूला वन रेस होगी। इसके बाद बहरीन जीपी का आयोजन किया जाएगा। अप्रैल में चीन के शंघाई शहर में फॉर्मूला वन रेस होगी। अप्रैल में ही टीवीसी ग्रैंड प्रिक्स का आयोजन किया जाएगा। मई में स्पेन के बार्सिलोना मोनाको जीपी और जून में अजरबैजान के बाकू शहर में फॉर्मूला वन रेस होगी। जून में ही कनाडा की मोंट्रियल जीपी का आयोजन किया जाएगा। जुलाई में ऑस्ट्रिया में स्पीलबर्ग फॉर्मूला वन रेस करवाई जाएगी। जून के महीने में 3 रेस का आयोजन किया जाएगा। फ्रांस की ला केस्टले जीपी भी जून में ही होगी। हंगरी और बेल्जियम F1 रेस अगस्त में होंगी। नीदरलैंड, इटली और रसिया जीपी का आयोजन सितंबर में होगा। अक्टूबर में सिंगापुर, जापान, यूएसए और मैक्सिको फॉर्मूला वन रेस करवाई जाएंगी। इस तरह अक्टूबर में सबसे ज्यादा चार रेस का आयोजन किया जाएगा। ब्राजील और सऊदी अरब F1 रेस नवंबर के महीने में करवाई जाएंगी। सबसे आखिर में दिसंबर महीने में आबू धाबी का आयोजन किया जाएगा।

यह वर्ष 2021 का पूरा फार्मूला वन रेस का कैलेंडर

  • ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न जीपी, 19-21 मार्च 
  • बहरीन शाखिर एफ वन रेस, 26-28 मार्च 
  • चाइना शंघाई एफ वन, 19-11 अप्रैल 
  • टीवीसी फॉर्मूला वन रेस, 23 से 25 अप्रैल 
  • स्पेन बार्सिलोना एफ वन, 7 से 9 मई 
  • मोनाको एफ वन, 20 से 23 मई 
  • अज़रबैजान बाकू फॉर्मूला वन रेस, 4 से 6 जून 
  • कनाडा मोंट्रियल फार्मूला वन रेस, 11 से 13 जून 
  • फ्रांस ला केलेस्टले एफ वन, 25 से 27 जून 
  • ऑस्ट्रिया स्पीलबर्ग फॉर्मूला वन रेस, 2 से 4 जुलाई 
  • यूनाइटेड किंगडम सिल्वरस्टोन एफ वन रेस, 16 से 18 जुलाई 
  • हंगरी बुडापेस्ट फार्मूला वन रेस, 30 जुलाई से 1 अगस्त 
  • बेल्जियम फॉर्मूला वन रेस, 23 से 29 अगस्त
  • नीदरलैंड फॉर्मूला वन रेस, 3 से 5 सितंबर 
  • इटली मोंज़ा एफ वन, 10 से 12 सितंबर 
  • रूस सोची फॉर्मूला वन, 24 से 26 सितंबर 
  • सिंगापुर फार्मूला वन रेस 1 से 3 अक्टूबर 
  • जापान एफ वन, 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 
  • यूएसए ऑस्टिन फॉर्मूला वन, 22 से 24 अक्टूबर
  • मेक्सिको सिटी एफ वन रेस, 29 से 31 अक्टूबर 
  • ब्राजील साओ पालो एफ वन, 12 से 14 नवम्बर
  • सऊदी अरब जेद्दाह एफ वन, 26 से 28 नवम्बर
  • आबू धाबी फॉर्मूला वन, 3 से 5 दिसम्बर

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.