BREAKING: नोएडा में कोरोना संक्रमण के 4 नए मरीज मिले, 10 ठीक होकर घर गए, Updated Report

BREAKING: नोएडा में कोरोना संक्रमण के 4 नए मरीज मिले, 10 ठीक होकर घर गए, Updated Report

BREAKING: नोएडा में कोरोना संक्रमण के 4 नए मरीज मिले, 10 ठीक होकर घर गए, Updated Report

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

अब जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 242 हो चुकी है।gangaचार लोगों पॉजिटिव हैं। जबकि 165 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं।gangaशुक्रवार को 169 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली हैं।gangaनोएडा और ग्रेटर नोएडा के अस्पतालों में 69 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

शुक्रवार को कोरोनावायरस से संक्रमण के 4 नए मामले सामने आए हैं। चारों संक्रमित लोग नोएडा के निवासी हैं। दूसरी ओर शुक्रवार को 10 लोग ठीक होकर अस्पतालों से अपने घर पहुंच गए हैं। अब जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 242 हो चुकी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के तीनों अस्पतालों में अभी 69 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

गौतम बुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को 169 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली हैं। इनमें से चार लोगों को पॉजिटिव घोषित किया गया है। जबकि 165 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। जिन लोगों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं, उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर से उनके घर भेज दिया गया है।

डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि 4 नए मरीजों में नोएडा के सेक्टर-12 में रहने वाली एक 78 वर्ष की बुजुर्ग महिला शामिल हैं। नोएडा फेस-2 के नगला गांव में एक 21 वर्ष का युवक भी संक्रमित पाया गया है। 2 मरीज नोएडा के सेक्टर-5 के निवासी हैं। इनमें एक 22 साल का युवक और दूसरा 41 वर्ष का है।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जो लोग ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं, उनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। जिन्हें ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से छुट्टी दी गई है। 3 पुरुष मरीज ठीक हो गए हैं। उन्हें भी छुट्टी दे दी गई है। इन लोगों का इलाज भी शारदा अस्पताल में चल रहा था। 2 महिलाओं को दिल्ली के अस्पतालों से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। यह दोनों महिलाएं नोएडा की निवासी हैं। इस तरह शुक्रवार को 10 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस लौट आए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.