कानपुर शूटआउट: पांच लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया

कानपुर शूटआउट: पांच लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया

कानपुर शूटआउट: पांच लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया

Google Images | Gangster Vikas Dubey Shot Down

कानपुर पुलिस मुठभेड़ का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। इस खबर की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को लेकर जैसे ही कानपुर पहुंची, काफिले की एक गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद विकास दुबे सुरक्षाकर्मी का हथियार छीनकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने भी अपने बचाव में गोलियां चलाईं, जिसके बाद विकास दुबे मारा गया। 

घटना की जानकारी देते हुए चश्मदीद ने भी बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने आस-पास इकट्ठा हुए लोगों को वहां से हटा दिया। उसके थोड़ी देर बाद गोलियों की आवाज सुनाई दी। इससे पहले कानपुर में टोल प्लाजा पर जैसे ही यूपी एसटीएफ की गाड़ियों का काफिला विकास दुबे को लेकर पहुंचा था, अन्य गाड़ियों के आवागमन को रोक दिया गया था।

आपको बता दे कि कानपुर एनकाउंटर के आरोपी विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लेकर आ रही प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम झांसी पहुंच गई थी। गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद उज्जैन पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस को जानकारी दी थी। यूपी एसटीएफ उज्जैन पहुंची और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस से विकास दुबे को अपनी कस्टडी में ले लिया था। विकास दुबे की गिरफ्तारी के 24 घंटे पूरे होने से पहले उसे कानपुर में अदालत में पेश किया जाता, अदालत खुलते ही 10:00 बजे विकास दुबे को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके कानपुर पुलिस रिमांड पर लेनी थी।

गुरुवार की देर शाम यूपी एसटीएफ विकास दुबे को उज्जैन से लेकर निकली थी। सुबह करीब 4:00 बजे यूपी एसटीएफ विकास दुबे के साथ झांसी पहुंच चुकी थी। यूपी एसटीएफ ने करीब 440 किलोमीटर का सफर रातों-रात पूरा किया था। अभी पुलिस को झांसी से कानपुर के बीच 228 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.