BREAKING: गौरव चन्देल के हत्यारे उमेश ने भागने की कोशिश की, पुलिस ने गोली मार गिराया

BREAKING: गौरव चन्देल के हत्यारे उमेश ने भागने की कोशिश की, पुलिस ने गोली मार गिराया

BREAKING: गौरव चन्देल के हत्यारे उमेश ने भागने की कोशिश की, पुलिस ने गोली मार गिराया

Tricity Today | गौरव चन्देल के हत्यारे उमेश ने भागने की कोशिश की, पुलिस ने गोली मार गिराया

गौरव चंदेल का हत्यारोपी उमेश पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे गोली मारकर गिराया और दोबारा गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस उमेश को पूछताछ करने और रिकवरी करने के लिए हापुड़ में धौलाना क्षेत्र लेकर गई थी। वहां देर रात उमेश ने धौलाना के इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में उसे दोबारा पकड़ा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मिर्ची गैंग के बदमाश उमेश से मुठभेड़ हुई है। गौरव चंदेल हत्याकांड में आरोपी बदमाश उमेश को पुलिस गिरफ्तारी के बाद रिकवरी के लिए लेकर गयी थी। उमेश पुलिस की पिस्टल लेकर भागा। उसने पुलिस पर गोली चलाई। जवाब में पुलिस की फायरिंग में उमेश के पैर में लगी गोली है। धौलाना थाना क्षेत्र में पुलिस और उमेश की मुठभेड़ हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.