Breaking: नोएडा का सालारपुर और ग्रेटर नोएडा का तिलपता गांव सील

Breaking: नोएडा का सालारपुर और ग्रेटर नोएडा का तिलपता गांव सील

Breaking: नोएडा का सालारपुर और ग्रेटर नोएडा का तिलपता गांव सील

Tricity Today | Demo Picture

इन दोनों गांवों में रविवार को कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। ganga दोनों गांवों में पूरी तरह आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और सीलिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने नोएडा के सालारपुर गांव और ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव को सील कर दिया है। इन दोनों गांवों में रविवार को कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि दोनों गांवों में पूरी तरह आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और सीलिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक तिलपता गांव का 35 वर्षीय युवक कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवा दिया गया है। जिसके बाद युवक के परिजनों, उसके दोस्तों और जिन लोगों के संपर्क में रहा है, उन सभी को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। गांव को सील कर दिया गया है। दादरी के एसडीएम ने आदेश जारी कर कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर यह फैसला लिया गया है। गांव से किसी भी व्यक्ति को आवागमन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दूसरी और नोएडा के सलारपुर गांव को भी सील कर दिया गया है। सालारपुर गांव की एक महिला को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। हालांकि, महिला सालारपुर गांव में नहीं है। उसका ससुराल इस गांव में है। महिला हाल ही में यहां से खोड़ा गई थी। इसके बाद आज उसकी रिपोर्ट सकारात्मक पाई गई है।

इस महिला को गाजियाबाद के एमएमजी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला सालारपुर की रहने वाली है। 20 अप्रैल को महिला का सैम्पल लिया गया था। तभी से वह होम क्वारटाइन पर थी। महिला शनिवार को अपने मायके खोड़ा चली गई थी। अब रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे अस्पताल भेजा गया है। दूसरी ओर महिला के ससुराल और मायके वालों समेत उन तमाम लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है जो इसके संपर्क में थे।

जिला प्रशासन ने कहा है कि दोनों गांवों के लोग सीलिंग का पूर्णता पालन करें। गांव से बाहर निकलने का प्रयास नहीं करें। सभी आवश्यक वस्तुएं, दवाएं और चिकित्सा सेवाएं डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से लोगों को मुहैया करवाई जाएंगी। अगर किसी भी व्यक्ति ने सीलिंग तोड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगी। अगर किसी व्यक्ति को कोई परेशानी होती है तो वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.