गाजियाबाद में आज और कल सोच समझकर घर से निकलें, शहर की 8 महत्वपूर्ण सड़कों पर ट्रैफिक बंद है

गाजियाबाद में आज और कल सोच समझकर घर से निकलें, शहर की 8 महत्वपूर्ण सड़कों पर ट्रैफिक बंद है

गाजियाबाद में आज और कल सोच समझकर घर से निकलें, शहर की 8 महत्वपूर्ण सड़कों पर ट्रैफिक बंद है

Google Image | गाजियाबाद

छठ पर्व के मद्देनजर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर की 8 महत्वपूर्ण सड़कों पर रूट डायवर्जन किए हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे से शनिवार की दोपहर 12:00 बजे तक इन मार्गों पर यातायात बंद रहेगा। गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक अर्थला हिंडन बैराज, खोड़ा कॉलोनी, वैशाली सेक्टर 3-4 की पुलिया और छिजारसी में छठ घाट बनाए गए हैं। श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ देने के लिए बड़ी संख्या में इन घाटों पर आवागमन करेंगे। जिसको ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने कार्यक्रम समाप्त होने तक यातायात डायवर्जन किया है। 

पुलिस की ओर से बताया गया है कि श्रद्धालुओं के लिए छठ घाट से पहले ही पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। मोहन नगर की ओर आने वाले श्रद्धालुओं के सभी वाहन हज हाउस पार्किंग स्थल में रहेंगे। मेरठ तिराहा की ओर से आने वाले सभी वाहन हिंडन मोक्ष द्वार पार्किंग स्थल और कनावनी की ओर से आने वाले सभी वाहन हिंडन रेलवे पुल से पहले बनाए गए पार्किंग स्थल पर पार्क करने होंगे।

शहर के इन महत्वपूर्ण मार्गों पर लागू किया गया है रूट डायवर्जन

  • नया बस अड्डा से मोहन नगर की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह आवागमन आज दोपहर 12:00 बजे से कल दोपहर 12:00 बजे तक लागू रहेगा। यहां के सभी वाहन नई लिंक रोड, सिद्धार्थ विहार, एनएच-9 होते हुए गंतव्य को जाएंगे। जरूरत पड़ने पर छोटे वाहनों का आवागमन भी डायवर्ट किया जा सकता है।
  • मोहन नगर से मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन कल दोपहर 12:00 बजे तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह सभी वाहन मोहन नगर से यूपी गेट एनएच-9 इन होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • हिंडन मोक्ष द्वार से कोई भी वाहन हिंडन पुल पर होते हुए कानावनी की ओर नहीं जा सकेगा। यह सभी वाहन मोहन नगर, एनएच-9 होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • हिंडन पुलिस चौकी से कानावनी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यहां से सभी वाहन मोहन नगर एनएच-9 होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
  • कनावनी की ओर से हिंडन पुलिस चौकी की ओर जाने वाले सभी वाहनों का आवागमन भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह सभी वाहन मोहन नगर एनएच-9 होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
  • गौर ग्रीन कट, एनएच-9 से इंदिरापुरम की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल सिद्धार्थ विहार से रेलवे हिंडन पुल की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
  • मोहन नगर से मेरठ तिराहा की ओर आने वाले सभी भारी वाहन करहेड़ा कट से राजनगर एक्सटेंशन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.