गाजियाबाद जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा, 25 लोगों को दिया पद

गाजियाबाद जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा, 25 लोगों को दिया पद

गाजियाबाद जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा, 25 लोगों को दिया पद

Tricity Today | गाजियाबाद जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा

गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी की घोषण हुर्ई। शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने बताया कर्यकारिणी में उनके अलावा कुल 25 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इसमें कोषाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और तेरह सचिव नियुक्त किए गए हैं। 

प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी वीरेन्द्र गुड्डू ने कहा कि बाकायदा स्क्रीनिंग के बाद यह कार्यकारिणी बनाई गई है। आने वाले समय में पार्टी से मिलने वाले कार्यक्रमों के अलावा ज्वलंत मुद्दों को भी पदाधिकारी उठाते रहेंगे। जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। पीसीसी सदस्य बबली नागर ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को लेकर पदाधिकारी जनसमस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। साथ ही कांग्रेस पार्टी के साथ लोगों को जोडऩे का काम किया जाएगा।

बिजेन्द्र यादव ने बताया कि कार्यकारिणी में बीके सिसोदिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुनीता उपाध्याय, अमोल वशिष्ठ, राजकुमार वाल्मीकि, आरिफ राजा और मोहम्मद हनीफ चीनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिव पद पर आस मोहम्मद मलिक, विकास शर्मा, अलीमुद्दीन कस्सार, सुनीता चौधरी, राधाकृष्ण शर्मा को लिया गया है। कमेट में विश्वास गुर्जर, रूखसार मलिक, रामप्रकाश कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, नईमुद्दीन खां, उमेश त्यागी, हस्तेन्द्र गुर्जर, राजवीर गुर्जर, अमित कुमार, शिवदत्त अधाना, हिमांयु बेग, सूरज सिंह और दिनेश शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है। प्रेसवार्ता में पीसीसी सदस्य वीर सिंह चौधरी, रजनीकांत राजू, नरेन्द्र राठी, केएन पांडे, त्रिलोक सिंह, सतनाम सिंह, डॉ संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.