गाजियाबाद जिलाधिकारी ने शहर का निरीक्षण किया

गाजियाबाद जिलाधिकारी ने शहर का निरीक्षण किया

गाजियाबाद जिलाधिकारी ने शहर का निरीक्षण किया

Tricity Today | गाजियाबाद जिलाधिकारी ने शहर का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने शहर के अस्थाई आश्रय स्थलों, कोरंटाइन सेंटरों एवं यातायात व्यवस्था को देखा। उन्होंने सुंदरदीप कॉलेज डासना में स्थापित कोरंटाइन सेंटर में भर्ती नागरिकों की जानकारी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने आरकेजीआईटी कॉलेज, मेरठ रोड का निरीक्षण किया। जहां कोरंटाइन सेंटर में रखे गए नागरिकों का हाल-चाल एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। 

वहां उपस्थित ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि उचित रख-रखाव हो रहा है, जिसके लिए 3 शिफ्ट में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय और स्वीपर 24 घंटे उपलब्ध हैं। डीएम ने कोरंटाइन सेंटर में भर्ती नागरिकों के लिए खान-पान की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम ने अस्थाई आश्रय स्थलों का भी जायजा लिया। आश्रय स्थलों में ठहरे नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं की बावत जानकारी ली।

इसी क्रम में डीएम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर जाकर लॉकडाउन के संबंध में यातायात व्यवस्था को देखा। जगह-जगह चिन्ह्ति स्थलों पर पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस बल वाहनों की चैकिंग करते नजर आए। इनके अलावा कोरेंटाइन सेंटर और आइसोलेशन सेंटरों में भर्ती मरीजों के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा कराए जा रहे भोजन उपलब्ध में बासी भोजन मिलने के बाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने सामुदायिक रसोई का औचक निरीक्षण किया। 

जिलाधिकारी ने जीडीए सचिव संतोष कुमार राय, ओएसडी सुशील कुमार चौबे आदि की मौजूदगी में कविनगर स्थित कांशीराम सामुदायिक केंद्र में रसोई का निरीक्षण किया। रसोई में तैयार किए गए भोजन और पैकिंग को चेक किया। जीडीए द्वारा तैयार कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता बेहतर करने और सामुदायिक रसोई का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। जीडीए द्वारा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए 8 कोरेंटाइन सेंटरों में भर्ती होने पर सामुदायिक रसोई से सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन,चाय,रात का भोजन,बच्चों के लिए दूध, ब्रेड, बिस्किट, बे्रड टोस्ट आदि की आपूर्ति की जा रही है।  

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.