गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन छठें दिन भूख हड़ताल जारी, तीसरी महिला की तबीयत बिगडी

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन छठें दिन भूख हड़ताल जारी, तीसरी महिला की तबीयत बिगडी

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन छठें दिन भूख हड़ताल जारी, तीसरी महिला की तबीयत बिगडी

Tricity Today | गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन छठें दिन भूख हड़ताल जारी

तिमाही फीस माफी, ऑनलाइन क्लास के आधार पर फीस लेने की मांग को लेकर गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में चल रही भूख हड़ताल के छठें दिन सोमवार को अध्यक्षा सीमा त्यागी की भी तबीयत काफी बिगड़ गई। वह बेहोश हो गई तो डॉक्टर को बुलाया गया। महिला के बेहोश होने पर डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने महिला को देखा और दवा दी। फिलहाल हालत में सुधार है। 

वहीं, जिलाधिकारी डॉ.अजय शंकर पांडेय एवं एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी सिटी अभिषेक वर्मा आदि अधिकारी भी भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं के बीच पहुंचे। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन स्तर से निर्णय जाना है। शासन को पत्र भेजा जा चुका हैं। डीएफआरसी की बैठक भी कर ली गई है। वहीं,एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह लगातार भूख हड़ताल खत्म कराने के लिए प्रयास कर रहे है। 

उन्होंने आश्वासन दिया कि मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। मगर दर्जनों अभिभावक फीस माफी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे है। इन्हें भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया। अभिभावकों को प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला है। सोमवार को छठें दिन एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी की भी तबीयत काफी बिगड़ गई। वह बेहोश हो गई तो डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने महिला को देखा और दवा दी। साधना सिंह की चार सितंबर व छह सितंबर को भारती शर्मा की हालत बिगडऩे पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन से सदस्यों में रोष व्याप्त है। छह दिनों से कोई जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं आया है। 

हालांकि, सोमवार को रालोद, भारतीय किसान यूनियन,जनअधिकार मोर्चा, कांग्रेस, व्यापारी एकता समिति इंदिरापुरम व अन्य संगठनों ने गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन को समर्थन दिया। रालोद का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम प्रशासन से मिला और गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की भूख हड़ताल के समर्थन में एक चिकित्सक मुहैया कराने व लेडीज टायलेट की व्यवस्था करने की मांग की, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। रालोद प्रतिनिधि मंडल में महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, इंद्रजीत सिंह टीटू, प्रदेश महामंत्री ओडी त्यागी आदि शामिल रहे। वहीं, महिलाओं के धरने प्रदर्शन के चलते जिलाधिकारी डा.अजय शंकर पांडेय सूचना मिलने ही तुरंत मौके पर पहुंंचे। मामला कविनगर थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की घटना को लेकर महिलाएं प्रदर्शन करने के लिए आई थी। जिलाधिकारी ने महिलाओं की समस्या को गहनता के साथ सुनने के कविनगर थाना प्रभारी को जरूरी निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं कलेक्ट्रेट के गेट पर समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। मामला पुलिस का था। लेकिन डीएम ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंंचे। जिलाधिकारी की कार के आगे महिलाएं विरोध प्रदर्शन करने लगी। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित सभी महिलाओं की समस्या सुना और ट्रैक्टर चोरी में कविनगर थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए जानकारी तलब की गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.