BREAKING: गाजियाबाद की गार्डेनिया गीतांजलि सोसायटी सील, महिला कोरोना से संक्रमित मिली

BREAKING: गाजियाबाद की गार्डेनिया गीतांजलि सोसायटी सील, महिला कोरोना से संक्रमित मिली

BREAKING: गाजियाबाद की गार्डेनिया गीतांजलि सोसायटी सील, महिला कोरोना से संक्रमित मिली

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद ट्रांस हिंडन में एक हाउसिंग सोसायटी को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। हाउसिंग सोसायटी में एक महिला को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। महिला को ईएसआईसी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। दूसरी ओर उसके परिवार को क्वॉरेंटाइन किया गया है। सीलिंग के बाद हाउसिंग सोसायटी के लोग अपने घरों में बंद है।

वसुंधरा सेक्टर-18 स्थित गार्डेनिया गीतांजलि हाउसिंग सोसाइटी में एक महिला को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया है। महिला को राजेन्द्र नगर के ESIC अस्पताल में भर्ती किया गया है। गाजियाबाद में  कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की देर रात मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि अब तक जिले में कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 71 है। इनमें से 44 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

शुक्रवार को 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे
सीएमओ के मुताबिक वर्तमान में 26 लोगों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 134 लोगों का कोरोनावायरस सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जबकि, 24 घंटों के दौरान 280 लोगों की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली हैं। इनमें से शुक्रवार को पांच लोग कोरोनावायरस से पॉजिटिव घोषित किए गए थे। जबकि 275 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थीं।

गाजियाबाद में 17 हॉटस्पॉट हैं, 15 रेड जोन
अब गाजियाबाद में 17 हॉट स्पॉट हैं। इनमें से 15 रेड जोन हैं और दो ऑरेंज जोन हैं। जिले का बाकी क्षेत्र ग्रीन जोन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग को अभी 484 संदिग्ध लोगों की कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। अब तक पिछले 35 दिनों में 2528 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी हैं। जबकि, 3012 लोगों के सैंपल लेकर प्रयोगशालाओं को भेजे गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.