नोएडा और गुरुग्राम निवासियों के लिए अच्छी खबर, लेकिन गाजियाबाद को नहीं मिली कोई राहत, ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर भी असर, पूरी जानकारी

नोएडा और गुरुग्राम निवासियों के लिए अच्छी खबर, लेकिन गाजियाबाद को नहीं मिली कोई राहत, ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर भी असर, पूरी जानकारी

नोएडा और गुरुग्राम निवासियों के लिए अच्छी खबर, लेकिन गाजियाबाद को नहीं मिली कोई राहत, ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर भी असर, पूरी जानकारी

Google Image |

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को "खराब श्रेणी" में दर्ज की गई है। लेकिन शुक्रवार को हवा की गति तेज रहने और हल्की बारिश के कारण आने वाले दो दिन बेहतर हो सकते है। एनसीआर के निवासियों का प्रदूषण से राहत मिल सकती है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9 बजे 271 दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे का एक्यूआई 284 दर्ज किया गया था। गाजियाबाद में एक्यूआई 330, ग्रेटर नोएडा में 322 और नोएडा में 310 दर्ज किया गया है। जो कि "बहुत खराब श्रेणी" में आता है। 

दिल्ली के लिए केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने बताया कि हवा की गति अनुकूल रहने और बारिश की संभावना की वजह से यहां शनिवार और रविवार को वायु गुणवत्ता में 'उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि हिमालय के क्षेत्र से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी और इसके पड़ोसी शहरों में शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। 

आईएमडी ने बताया कि हवा की अधिकतम गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है जो कि प्रदूषक तत्वों के बिखराव के लिए अनुकूल है। आईएमडी ने बताया, '' पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी। आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सोमवार तक गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.