लॉकडाउन के कारण सरकार को ज्यादा बच्चे पैदा होने का डर, आपदा की घड़ी में भी परिवार नियोजन पर पूरा जोर

लॉकडाउन के कारण सरकार को ज्यादा बच्चे पैदा होने का डर, आपदा की घड़ी में भी परिवार नियोजन पर पूरा जोर

लॉकडाउन के कारण सरकार को ज्यादा बच्चे पैदा होने का डर, आपदा की घड़ी में भी परिवार नियोजन पर पूरा जोर

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गौतमबुद्ध नगर में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 जुलाई से होगा शुरूgangaउत्तर प्रदेश में प्रजनन दर 2.1 प्रतिशत रखने पर रहेगा विशेष जोर

लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश सरकार को ज्यादा बच्चे पैदा होने का डर सता रहा है, लिहाजा कोरोना संक्रमण के समय में भी सरकार परिवार नियोजन को लेकर पूरी तरह गंभीर है। गौतम बुध नगर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस बार विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़े की थीम "आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की जिम्मेदारी" है। 

इस पखवाड़े को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के मिशन निदेशक की ओर से प्रदेश भर के जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पत्र के माध्यम से राज्य के सभी जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रजनन दर 2.1 प्रतिशत स्थिर रखने के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम को विशेष गति प्रदान की जाए। गौरतलब है कि जिले में पहले से ही प्रजनन दर 2.1 है। 

इस मौके पर गौतम बुध नगर के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेपाल सिंह ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा इकाइयों के साथ सामुदायिक स्तर के कार्यकर्ता आशा और एएनएम को परिवार नियोजन सेवा से संबधित गर्भनिरोधक सामग्री एवं अन्य आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिये जाएंगे। पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले प्रत्येक दिन के कार्य और अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट भारत सरकार को अनिवार्य रूप से भेजी जाएगी। इसके लिये जिला कार्यक्रम प्रबंधक को जिम्मेदारी सौपी गयी है।

कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेपाल सिंह ने बताया कि जनपद के कन्टेनमेंट और बफ र जोन में भी कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए परिवार नियोजन पखवाड़ा चलाया जाएगा। परिवार नियोजन कार्यक्रम के दौरान प्रचार-प्रसार, सामाजिक एवं व्यक्तिगत दूरी का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। एक स्थान पर भीड़ न लगेए इसके लिए भी विशेष निर्देश दिये गये हैं। 

मीडिया और अन्य समस्त प्रचार-प्रसार साधनों के माध्यम से उचित उम्र पर विवाह, बच्चों के जन्म में अंतर रखने, प्रसव पश्चात परिवार नियोजन की सेवाएं, परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी के संन्दर्भ में व्यापक रूप से प्रचार.प्रसार किया जाएगा। विडियो कान्फ्रें सिंग के माध्यम से जनपद तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों का विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़े पर उन्मुखीकरण किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.