ग्रेनो ग्रीन टीम ने पर्यावरण दिवस पर बांटे गिलोय और तुलसी के पौधे

ग्रेनो ग्रीन टीम ने पर्यावरण दिवस पर बांटे गिलोय और तुलसी के पौधे

ग्रेनो ग्रीन टीम ने पर्यावरण दिवस पर बांटे गिलोय और तुलसी के पौधे

Tricity Today | पर्यावरण दिवस पर बांटे गिलोय और तुलसी के पौधे

वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर ग्रेनो ग्रीन टीम ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा की सोसाइटियों में गिलोय और तुलसी का पौधें निशुल्क वितरित किये है। 

ग्रेनो ग्रीन टीम के वालंटियर गौतम संवरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने सोसाइटियों के लोगों को गिलोय और तुलसी के पौधे वितरित किये हैं। ग्रेनो ग्रीन टीम ने लोगों को गिलोय के बेल को अपने फ्लैट में लगाने के लिए प्रेरित किया हैं। उनकी टीम ने 12 सोसाइटियों में निशुल्क पौधें वितरित किये है। जिसमें गौड़ स्पोर्ट्स वुड सेक्टर-79 नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 10th से 16th एवेन्यू और 1st से 5th एवेन्यू में निशुल्क पौधें वितरित किये है

ग्रेनो ग्रीन टीम के सौरभ विकास ने बताया कि हमारा देश कोरोना से जूझ रहा है। हर व्यक्ति की इम्युनिटी पावर बढ़ाने की जरूरत है। उन्होेंने बताया कि अगर सभी के फ्लैट में गिलोय होगी। तो व्यक्ति उसकी पत्तियों से काढ़ा बनाकर रोज घर पर ही सकता है। यह भी आधुनिक आत्मनिर्भर भारत की ओर एक प्राकृतिक कदम है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.