यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, युवक की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, युवक की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, युवक की मौत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस- वे पर हुए एक हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई है। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि उनके क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि युवक की पहचान जोगिंदर के रूप में की गई है। उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.