ग्रेटर नोएडा वेस्ट को गंदगी मुक्त बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निरीक्षण किया, नेफोवा चलाएगा सफाई अभियान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को गंदगी मुक्त बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निरीक्षण किया, नेफोवा चलाएगा सफाई अभियान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को गंदगी मुक्त बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निरीक्षण किया, नेफोवा चलाएगा सफाई अभियान

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट को गंदगी मुक्त बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निरीक्षण किया, नेफोवा चलाएगा सफाई अभियान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी-2 और महागुन मायवुड्स सोसायटी के पास वाली मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। साथ ही सड़क किनारे मिट्टी पड़े होने की वजह से धूल उड़ती रहती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को प्राधिकरण के अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। 

नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रदूषण का स्तर इन दिनों लगातार बढ़ता जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए सफाई अभियान के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। गौर सिटी-2 और महागुन मायवुड्स सोसायटी के आसपास रेहड़ी-पटरी की दुकानें लगाने की वजह से सड़क पर गंदगी फैली रहती है। साथ ही सड़क किनार मिट्टी पड़ी हुई है। जिसकी वजह से दिक्कत होती है। 

ऐसे में निवासियों के साथ मिलाकर ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मिलाकर निरीक्षण किया गया है। अधिकारियों ने जल्द से जल्द सोसायटी के आसपास अभियान चलवाकर सफाई कराई जाएगी। साथ ही पानी का छिडकाव किया जाएगा। 

NEFOWA के सदस्य मनीष कुमार ने बताया कि शनिवार को गौर सिटी और महागुण माइवुड्स सोसाइटी के बीच की सर्विस लाइन रोड पर नफोवा द्वारा सफाई अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के काफी स्थानों पर NEFOWA द्वारा सफाई अभियान चलाया जा चुका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.