ग्रेनो वेस्ट विमेंस क्लब ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

ग्रेनो वेस्ट विमेंस क्लब ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

ग्रेनो वेस्ट विमेंस क्लब ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Tricity Today | ग्रेनो वेस्ट विमेंस क्लब ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

आज 21 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी लोगों को योगा करके कोरोना के लड़ने के लिए कहा है। आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी ग्रेनो वेस्ट विमेंस क्लब ने भी योग दिवस मनाया है।

ग्रेनो वेस्ट विमेंस क्लब की संस्थापक आरती ने बताया कि कोरोना वायरस ने हमारे जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। हर एक व्यक्ति पर कोरोना का गहरा असर पड़ा है। अगर कोरोना को हराना है तो हमें सर्वप्रथम स्वस्थ रहना होगा। हमें योगा करना होगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चैरी कांउटी हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले आरती नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। उन्होंने बताया कि, लाॅकडाउन के दौरान महिलाओं को काफी परेशानियों से गुजराना पड़ रहा है। भारत की नारी अपने परिवार की देखभाल में अपने आप पर ही ध्यान नही दे पाती है। जो काफी गंभीर बात है। इसलिए उन्होंने ग्रेनो वेस्ट विमेंस क्लब की स्थापना की है। 

आरती ने ग्रेनो वेस्ट विमेंस क्लब की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह 6 बजे से 7 बजे तक योगासन कराया है। योगासन करते हुए महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिग का पूरा ख्याल रखा है। आरती ने सभी महिलाओं को मास्क पहनना, सामाजिक संतुलन बनाए रखना और हाथ साफ करने को लेकर जागरूक किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि, हमारा लक्ष्य स्वास्थ्य के प्रति शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस मौके पर सुनैना, अनुराधा, शिवबानी, इस्मत और रिचा शामिल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.