नोएडा: अस्पताल में जूझ रहे अमरजीत के लिए देवदूत बनकर पहुंचे हैप्पी फ़र्शवाल, यूपी 112 की एक और सुखद कहानी

नोएडा: अस्पताल में जूझ रहे अमरजीत के लिए देवदूत बनकर पहुंचे हैप्पी फ़र्शवाल, यूपी 112 की एक और सुखद कहानी

नोएडा: अस्पताल में जूझ रहे अमरजीत के लिए देवदूत बनकर पहुंचे हैप्पी फ़र्शवाल, यूपी 112 की एक और सुखद कहानी

Tricity Today | Happy Farshwal Commander PRV UP 112

नोएडा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में शुक्रवार की रात 20:09 बजे इवेंट नंबर 23743 पर कॉलर एमएस खान ने बताया कि मेरे दोस्त अमरजीत का ऑपरेशन होना है। gangaइत्तेफाक से पीआरवी 4661 पर नियुक्त कमांडर 2053 हैप्पी फ़र्शवाल का ब्लड ग्रुप भी "O" नेगेटिव है। कमांडर ने तुरंत कहा कि वह रक्तदान करने के लिए तैयार हैं।

लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस जो काम कर रगी है उसे बयां करने के लिए बहुत समय चाहिए। इन उपलब्धियों में भी यूपी 112 का योगदान सबसे ऊपर है। नोएडा में शुक्रवार की रात यूपी 112 ने एक और सुखद कहानी अपने इतिहास में जोड़ ली है। नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक व्यक्ति को यूपी 112 की पीआरवी के कमांडर ने रेयर ग्रुप "O" नेगेटिव का रक्त देकर उसकी जान बचा ली। वैसे तो यह एक इत्तफाक ही था लेकिन इत्तेफाक को इतिहास बनाने के लिए जिस हौसले की जरूरत होती है, वह पीआरवी के कमांडर ने बखूबी दिखाया।

मीडिया सेल के मुताबिक, नोएडा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में शुक्रवार की रात 20:09 बजे इवेंट नंबर 23743 पर कॉलर एमएस खान ने बताया कि मेरे दोस्त अमरजीत का ऑपरेशन होना है। जिसे ब्लड ग्रुप "O" नेगेटिव की आवश्यकता है, जो काफी तलाश करने के बावजूद भी नहीं मिल पा रहा है। कृपया हमारी मदद करें l

इस सूचना पर पीआरवी ने तत्काल कार्रवाई की। पीआरपी कॉलर के बताए गए स्थान पर पहुंची। कॉलर से संपर्क किया गया। उसने बताया कि मेरा दोस्त अमरजीत फोर्टिस अस्पताल नोएडा में भर्ती है। उसे "O" नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता है। क्योंकि उसका ऑपरेशन होना है।

इत्तेफाक से पीआरवी 4661 पर नियुक्त कमांडर 2053 हैप्पी फ़र्शवाल का ब्लड ग्रुप भी "O" नेगेटिव है। कमांडर ने तुरंत कहा कि वह रक्तदान करने के लिए तैयार हैं। कॉलर के दोस्त अमरजीत का ऑपरेशन चालू करवाया गया। इस तरह पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने एक जरूरतमंद व्यक्ति को रक्तदान करके उसकी जान बचाई है। यह एक उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य है। जिसकी स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है।

जानिए आम होकर भी क्यों खास होता है O Negetive ब्लड ग्रुप

"O" ऋणात्मक सबसे आम रक्त प्रकार है, जो रक्त समूह के अज्ञात होने पर किसी भी ब्लड ग्रुप के लिए उपयोग किया जाता है। यही कारण है कि यह आघात, आपातकालीन, सर्जरी और किसी भी स्थिति में जहां रक्त प्रकार अज्ञात है, सबसे अधिक बार उपयोग किया जाता है। "O" निगेटिव यूनिवर्सल  डोनर ब्लड ग्रुप है।

लेकिन सबसे बड़ी परेशानी "O" नेगेटिव ब्लड ग्रुप के लोगों के लिए होती है। दरअसल, ये लोग अपना खून किसी को भी दे सकते हैं लेकिन इन्हें जरूरत हो तो केवल O Negetive ही चाहिए। यही परेशानी शुक्रवार की रात अमरजीत के साथ थी।

"O" नेगेटिव डोनर जो सीएमवी निगेटिव हैं, उन्हें रेड क्रॉस में हीरोज फॉर बेबीज के नाम से जाना जाता है। क्योंकि यह प्रतिरक्षा की कमी वाले नवजात शिशुओं के लिए सबसे सुरक्षित रक्त है।

आगे जानिए कैसे आप हीरो बन सकते हैं

केवल 7% जनसंख्या में "O" नकारात्मक रक्त है। इस रक्त समूह की बहुमुखी प्रतिभा के कारण, यह उच्च मांग में है। एक आपात स्थिति में यह पसंद का रक्त समूह है। उदाहरण के लिए, बस एक कार दुर्घटना में O नकारात्मक रक्त की 100 इकाइयों तक की आवश्यकता हो सकती है। O नकारात्मक रक्त की मांग को पूरा करना रेड क्रॉस के लिए हमेशा प्राथमिकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.