बच्चों से लेकर बुड्ढे तक के दिल को अपने ठुमकों से हिलाने वाली सपना चौधरी बनी मां, साइंस का फार्मूला अपनाया

बच्चों से लेकर बुड्ढे तक के दिल को अपने ठुमकों से हिलाने वाली सपना चौधरी बनी मां, साइंस का फार्मूला अपनाया

बच्चों से लेकर बुड्ढे तक के दिल को अपने ठुमकों से हिलाने वाली सपना चौधरी बनी मां, साइंस का फार्मूला अपनाया

Google Image | सपना चौधरी

अपने ठुमकों से भारत के लाखों बच्चों से लेकर बुड्ढे तक के दिल को हिला देने वाली हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी मां बन गई है। सपना चौधरी ने 30 साल की उम्र में पहले बेटे को जन्म दिया है। यह सुनने में थोड़ी हैरानी हो रही होगी। लेकिन यह सच है। सपना चौधरी ने जनवरी में हरियाणवी सिंगर वीर साहू से शादी की थी। लेकिन सपना चौधरी ने अपने शादी की शहनाई को अभी तक राज में रखा हुआ था। अब सपना चौधरी शादी के 9 महीने बाद मां बनी है।

सपना चौधरी ने हरियाणवी सिंगर वीर साहू से जनवरी में शादी की थी। सपना चौधरी और वीर साहू ने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी थी। इस बात पर एक इंटरव्यू में पूछते हुए वीर साहू ने बताया था कि उनके परिवार में किसी व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके कारण उन्होंने सपना चौधरी से शादी की बात किसी को नहीं बताई थी।

लेकिन सपना चौधरी और वीर साहू की शादी उनके फैंस तक पहुंच गई। इस बात से ही सपना चौधरी की करोड़ों फैंस उनसे नाराज भी हो गए थे। लेकिन सपना चौधरी ने अपनी अदाओं से अपने फैंस का दिल जीत लिया है। अब वीर साहू और सपना चौधरी के एक सुंदर सा लड़का हुआ है। वीर साहू के परिजनों के मुताबिक सपना चौधरी ने एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। लेकिन उनके फैंस हैरान है कि जनवरी में शादी होने के बाद सपना चौधरी इतनी जल्दी कैसे बेबी के लिए रेडी हो गई।

सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, उनकी मुलाकात वीर साहू से एक प्रोग्राम के दौरान हुई थी। लेकिन इस प्रोग्राम में दोनों की बिल्कुल भी नहीं बनी। उसके बाद एक और एक अवार्ड फंक्शन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। लेकिन वह मुलाकात काफी नॉर्मल थी।सपना चौधरी ने बताया कि तीसरी मुलाकात में उन्हें वीर साहू थोड़े-थोड़े पसंद आने लगे। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। उसके बाद दोनों ने शादी करने का निश्चय किया था।

मां बनने के लिए अपनाया साइंस का फार्मूला
सपना चौधरी 30 साल की उम्र में मां बनी है। साइंस का कहना है कि 30 साल की उम्र में मां बनना सबसे अच्छी बात होती है। जो औरत 30 साल की उम्र में बच्चे को जन्म देती है। वह बच्चा काफी तंदुरुस्त होता है। इस उमर में महिला का भी अच्छी तरह शारीरिक और मानसिक परफेक्ट बन जाता है। सपना चौधरी एक डांसर है इसलिए उनको अपनी बॉडी भी फिट रखनी होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.