BIG BREAKING : शामली के एसपी विनीत जायसवाल का हाथरस ट्रांसफर, तुरन्त रवानगी का आदेश

BIG BREAKING : शामली के एसपी विनीत जायसवाल का हाथरस ट्रांसफर, तुरन्त रवानगी का आदेश

BIG BREAKING : शामली के एसपी विनीत जायसवाल का हाथरस ट्रांसफर, तुरन्त रवानगी का आदेश

Tricity Today | एसपी विनीत जायसवाल

हाथरस कांड में हुई किरकिरी के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की देर शाम वहां के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्यवाही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की पहली रिपोर्ट के आधार पर की गई है। मुख्यमंत्री के आदेश पर शामली के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को हाथरस ट्रांसफर कर दिया गया है। विनीत जायसवाल को तत्काल प्रभाव से शामली में कार्यभार छोड़कर हाथरस में ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है।

आईजी प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने हाथरस के एसपी विक्रांत वीर को लापरवाही बरतने और शिथिल कार्यवाही करने का दोषी ठहराया है। जिसके आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सस्पेंड किया है। विक्रांत वीर की जगह लेने के लिए शामली के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को आदेश दिया गया है। विनीत जायसवाल वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह गोरखपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले गौतमबुद्ध नगर में एसपी देहात और एसपी सिटी रह चुके हैं।

शासन से मिली जानकारी के मुताबिक हाथरस के एसपी विक्रांत वीर को लखनऊ में पुलिस महानिदेशक के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। विनीत जायसवाल को तत्काल हाथरस में कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया है। जानकारी मिली है कि विनीत जायसवाल शनिवार की सुबह हाथरस में कार्यभार संभाल लेंगे।

गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट का गठन होने के बाद उन्हें शामली का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया था। शामली में पिछले दिनों अंतरजातीय विवाद से जुड़े एक गंभीर मामले में बेहद सधे अंदाज में विनीत जायसवाल ने कार्रवाई की थी। विनीत जायसवाल के इसी अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें हाथरस में इस समस्या को संभालने के लिए भेजा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.