Noida: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रिपोर्ट, एक अच्छी और दूसरी बुरी खबर

Noida: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रिपोर्ट, एक अच्छी और दूसरी बुरी खबर

Noida: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रिपोर्ट, एक अच्छी और दूसरी बुरी खबर

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को कोरोना के 9 नए मरीज मिलेgangaदूसरी ओर जिले के कोविड-19 अस्पतालों से 28 को डिस्चार्ज किया गया

गौतमबुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार का कोरोनावायरस से जुड़ा प्रेस बुलेटिन जारी कर दिया है। आज एक अच्छी खबर है तो दूसरी बुरी खबर है। शुरुआत बुरी खबर से करते हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोनावायरस से संक्रमित 9 नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। अब जिले में संक्रमित लोगों की संख्या का आंकड़ा 387 तक पहुंच चुका है। दूसरी ओर एक राहत भरी खबर भी है। शुक्रवार को 28 मरीजों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। यह सभी लोग स्वस्थ हो गए हैं।

गौतमबुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे ने शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे प्रेस बुलेटिन जारी किया है। जिसमें पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस के संक्रमण से जुड़ी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। डॉक्टर सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को 25 संक्रमित रोगी स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। 25 मरीज ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें 17 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। 3 मरीज ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान से डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। एक महिला की उम्र 78 वर्ष थी और उन्होंने सफलतापूर्वक कोविड-19 का प्रोटोकॉल पूरा किया है।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि दूसरी ओर शुक्रवार को जिले में 9 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जू थर्ड के निवासी हैं। जिन्हें कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाया गया है। एक 25 साल का युवक कोरोनावायरस से संक्रमित हो गया है। वह नोएडा के सेक्टर-45 का निवासी है। नोएडा के होशियारपुर गांव का रहने वाला 32 वर्षीय युवक भी कोरोनावायरस से संक्रमित घोषित किया गया है।

दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा के स्वास्थ्य विहार का 35 वर्षीय युवक कोरोनावायरस की चपेट में आ गया है। इन सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। परिजनों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। इनका कोरोनावायरस टेस्ट करवाया जा रहा है।

इनके अलावा नोएडा के नया गांव सेक्टर-81 की रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला को भी कोरोनावायरस से पॉजिटिव घोषित किया गया है। नोएडा के सेक्टर-22 में रहने वाली 24 वर्षीय युवती और सेक्टर-50 में रहने वाला एक 49 वर्ग वर्ष का व्यक्ति भी कोरोनावायरस से पॉजिटिव है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.