गाजियाबाद में किसानों का हाईवोल्टेज प्रदर्शन जारी, लगातार बढ़ रही है संख्या, नरेश टिकैत ने की महापंचायत, उदित राज भी पहुंचे

गाजियाबाद में किसानों का हाईवोल्टेज प्रदर्शन जारी, लगातार बढ़ रही है संख्या, नरेश टिकैत ने की महापंचायत, उदित राज भी पहुंचे

गाजियाबाद में किसानों का हाईवोल्टेज प्रदर्शन जारी, लगातार बढ़ रही है संख्या, नरेश टिकैत ने की महापंचायत, उदित राज भी पहुंचे

Tricity Today | नरेश टिकैत

गाजियाबाद में यूपी गेट पर किसानों का धरना जारी है। गुरुवार की सुबह से किसानों की संख्या लगातार तेजी के साथ बढ़ रही है। जिसके चलते दोनों नेशनल हाईवे बंद करने पड़े हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी लाव-लश्कर के साथ सुबह धरना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने महापंचायत की है। अब से थोड़ी देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। किसानों को समर्थन देने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व सांसद और मंत्री उदित राज यूपी गेट पर किसानों को समर्थन देने पहुंचे। 

किसानों को नेशनल हाईवे से हटाने के लिए गाजियाबाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कोशिश की। इस दौरान किसानों और अफसरों के बीच तीखी नोकझोंक हुई है। दूसरी ओर किसानों ने ऐलान कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक दिल्ली के लिए रास्ते बंद रहेंगे। अन्य दिनों के मुकाबले किसानों की संख्या ज्यादा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भी किसानों ने दिल्ली जाने वाली लेन बन्द कर दी है। किसान सड़क पर बैठ गए हैं। उन्हें समझाने राकेश टिकैत सुबह पहुंचे लेकिन किसान हटने के लिए तैयार नहीं हुए हैं।

दो घंटों की बातचीत के बाद दिल्ली जाने वाली एक लेन छोड़ी

किसानों ने नेशनल हाइवे की दिल्ली जाने वाली लेन बन्द की है। दिल्ली से ग़ाज़ियाबाद वाली लेन चालू है। राकेश टिकैत किसानों को समझाया कि रास्ते से हट जाएं। किसान केवल एम्बुलेंस को रास्ता देने को तैयार हैं, बाकी वाहनों को रोक रहे हैं। क्रीं दो घंटे तक चली रस्साकशी के बाद किसान दिल्ली जाने वाली एक लेन छोड़ने को राजी हुए हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से कई दौर की बातचीत के बावजूद किसान दिल्ली जाने वाले मार्ग पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। किसान बैरिकेडिंग लगाकर रस्सी बांधकर बैठ गए हैं। दूसरी तजफ हालत सुरक्षा की संख्या भी प्रशासन बढ़ा रहा है।

नरेश टिकैत ट्रैक्टर ट्राली के काफिले के साथ गाजियाबाद पहुंचे

इससे पहले आज सुबह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ट्रैक्टर ट्राली के काफिले के साथ गाजियाबाद पहुंच गए। उन्होंने यूपी गेट पर मौजूद किसानों के साथ महापंचायत की है। इस महापंचायत में गौतमबुद्ध नगर से भी किसानों का जत्था पहुंचा।

किसान आंदोलन के चलते ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

किसान आंदोलन में शामिल होने आ रहे किसानों के जत्थों के चलते गाजियाबाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। ट्रैफिक पुलिस ने डासना फ्लाईओवर के नीचे बैरिकेडिंग करके मेरठ एक्सप्रेस वे पर भारी वाहनों को पूरी तरह बंद कर दिया है। वहीं, हापुड़ से आने वाले ट्रैफिक को हापुड़ रोड के जरिए शहर के बीच से निकाला जा रहा है। जो हल्के वाहन डासना फ्लाईओवर से मेरठ एक्सप्रेस-वे पर यूपी गेट की ओर जा रहे हैं, उन्हें लालकुआं से ग्रेटर नोएडा और मॉडल टाउन से नोएडा की ओर घुमाया जा रहा है। इससे जगह-जगह जाम लग गया है। शहर की अंदरूनी सड़कों पर भी वाहनों का दबाव है। मोदीनगर से आने वाली ट्रैफिक को जगह-जगह डायवर्ट किया गया है। इसके चलते पूरी सड़क पर वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं।

उदित राज ने कहा, किसानों को एमएसपी का लाभ मिलता तो दिल्ली क्यों घेरते

गाजियाबाद में यूपी गेट पर धरना देकर बैठे किसानों को समर्थन देने के लिए पूर्व सांसद उदित राज पहुंचे। उदित राज ने महापंचायत में भी भाग लिया। उन्होंने कहा, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तानाशाही कर रही है। अगर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला होता तो दिल्ली घेर कर क्यों बैठते। इतनी कड़ाके की ठंड में हजारों किसान परेशान हैं। सरकार की कान पर जूं नहीं चल रही है। उदित राज ने केंद्र सरकार पर किसानों को तबाह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करते हैं और दूसरी ओर किसानों से बात करने तक के लिए भी तैयार नहीं हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.