Greater Noida West:  हिंडन नदी पैर फिसलने से युवक डूबा, पुलिस तलाश में जुटी

Greater Noida West:  हिंडन नदी पैर फिसलने से युवक डूबा, पुलिस तलाश में जुटी

Greater Noida West:  हिंडन नदी पैर फिसलने से युवक डूबा, पुलिस तलाश में जुटी

Google Image |  हिंडन नदी पैर फिसलने से युवक डूबा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिंडन नदी में पैर फिसलने से 14 वर्षीय किशोर डूब गया। किशोर की तलाश में दिनभर गोताखोर जुटे रहे, लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चला। बिसरख कोतवाली पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर जांच अभियान चलाती रही। हादसे की सूचना पर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस ने लोग को नदी से दूर खदेड़ा है। 

पुलिस ने बताया कि हैबतपुर गांव के रहने वाले कासिम का 14 वर्षीय बेटा मोहम्मद वाहिदुल रविवार की दोपहर तीन बजे के करीब हिंडन नदी के करीब खड़ा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। देखते ही देखते वह नदी में डूबने लगा। आस-पास के लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह डूब गया। 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस गोताखोर को लेकर साथ पहुंची। गोताखोर ने कई घंटे तक नदी में किशोर की तलाश की लेकिन, कुछ पता नहीं चला। वहीं किशोर के डूबने के बाद उसके स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.