उत्तर प्रदेश के ऑनर किलिंग, पहले कुल्हाड़ी से काटा फिर जिन्दा जलाया

उत्तर प्रदेश के ऑनर किलिंग, पहले कुल्हाड़ी से काटा फिर जिन्दा जलाया

उत्तर प्रदेश के ऑनर किलिंग, पहले कुल्हाड़ी से काटा फिर जिन्दा जलाया

Google Image | उत्तर प्रदेश के ऑनर किलिंग, पहले कुल्हाड़ी से काटा फिर जिन्दा जलाया

उत्तर प्रदेश के बांदा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक लड़की के घरवालों ने प्रेमी जोड़े को पहले बुरी तरह मारा और इसके बाद जिंदा जला दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन उससे पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया है। बांदा पुलिस ने इस मामले में लड़की के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में अभी दो को गिरफ्तार किया है और सात अभी फरार हैं।

मामला मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव का है। भोला का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने बुधवार को भोला को मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई। आक्रोशित परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की और कुल्हाड़ी से हमला किया। फिर उन्हें कमरे में बंद करके जिंदा जला दिया।

इस बात की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर गई। लेकिन रास्ते में ही भोला उसकी प्रेमिका ने दम तोड़ दिया।

इस मामले में पुलिस ने लड़की के परिजनों के 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम और एसएसपी भी देर रात तक गांव में ही मौजूद रहे। इस मामले को देख कर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाशी में दबिश दे रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.