UP: अफसरों के मोबाइल नम्बर ही बंद तो परदेश में फंसे लोगों को कौन लेकर आएगा

UP: अफसरों के मोबाइल नम्बर ही बंद तो परदेश में फंसे लोगों को कौन लेकर आएगा

UP: अफसरों के मोबाइल नम्बर ही बंद तो परदेश में फंसे लोगों को कौन लेकर आएगा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश के करीब 10 लाख लोग तमाम राज्यों में फंसे हुए हैं। राज्य सरकार ने हर राज्य के लिए एक आईएएस को बतौर नोडल अफसर तैनात किया है। प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए राज्यवार नामित नोडल अधिकारियों के मोबाइल नंबर ही अस्तित्व में नहीं हैं। इन नंबरों पर कॉल लग ही नहीं रही हैं। यह दावा ‘हिन्दुस्तान' अखबार ने किया है। शुक्रवार को राज्यवार जारी नोडल अधिकारियों के 37 मोबाइल नंबरों पर 100 से ज्यादा कॉल की गईं लेकिन एक भी नंबर पर कॉल लगी नहीं। एक दर्जन नंबरों पर कॉल फारवर्डेड तो अन्य नंबर लगातार व्यस्त बताते रहे। कुछ नंबर बंद भी मिले हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजस्थान के कोटा में फंसे प्रदेश के 10 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को बसों से मंगवाकर उनके घर पहुंचवा चुके हैं। इधर, तीन दिनों से दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को घर लाया जा रहा है। योगी लगातार अपील कर रहे हैं कि दूसरे शहरों में फंसे लोग पैदल न चलें, सरकार एक-एक मजदूर को उसके घर तक पहुंचाएगी। इसके लिए सीएम के निर्देश पर शासन ने राज्यवार नोडल अधिकारी नामित किए हैं। इनके मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं ताकि बाहर फंसे लोग उनसे संपर्क कर सकें, जिससे उन्हें वापस लाने में सहूलियत हो। सीएम की मंशा पर अफसर पानी फेर रहे हैं। 

शासन में बैठे अफसरों ने नोडल अधिकारियों के ऐसे नंबर जारी कर दिए हैं जिस पर प्रवासी कामगार बात ही नहीं कर पा रहे हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु समेत कई शहरों में पूर्वांचल के डेढ़ सौ से ज्यादा कामगार फंसे हैं।

महाराष्ट्र से यूपी आने के लिए नोडल अफसरों के जारी नम्बर 7007304242 और 9454400177: दोनों नम्बरों पर दोपहर 12:25 बजे कॉल करने पर कॉल फारवर्डेड बता रहा था। चार बार कॉल करने की कोशिश की गई लेकिन एक भी नंबर लगा नहीं।

पंजाब व चंडीगढ़ से यूपी आने के लिए नोडल अफसरों के जारी नम्बर 9455351111 और 9454400190: दोनों नम्बरों पर दोपहर 12:26 बजे से तीन बार कॉल करने की कोशिश की गई। पहला फारवर्डेड तो दूसरा लगातार व्यस्त बता रहा था।

पश्चिम बंगाल व अंडमान एवं निकोबार से यूपी आने के लिए नोडल अफसरों के नम्बर 9639981600, 9454400537: दोनों नम्बरों पर दोपहर 12:28 बजे कॉल करने पर पहला फारवर्डेड तो दूसरा लगातार व्यस्त बता रहा था।

'राजस्थान से यूपी आने के लिए नोडल अफसरों के नम्बर 9454410235 और 9454405388: दोनों नम्बरों पर दोपहर 12:35 बजे कॉल करने पर दोनों नम्बर व्यस्त थे। चार बार कॉल करने के बाद भी फोन मिला नहीं।

हरियाणा से यूपी आने के लिए नोडल अफसरों के जारी नम्बर 94544 18828 और 9454418828: दोनों नम्बरों पर दोपहर 12:39 बजे कॉल करने पर दोनों नम्बर व्यस्त बताते रहे। तीन-तीन बार कॉल की कोशिश की गई।

बिहार/झारखंड से यूपी आने के लिए नोडल अफसरों के नम्बर 9621650067 और 9454400122: दोनों नम्बरों पर दोपहर 12:36 बजे कॉल करने पर दोनों नम्बर व्यस्त थे। काफी कोशिश के बाद भी नंबर कनेक्ट नहीं हुआ।

गुजरात/दमन/दीव/दादरा एवं नगर हवेली से यूपी आने के लिए नोडल अफसरों के नम्बर 8881954573 और 9454400191: दोनों नम्बर पर दोपहर 12:38 पर फोन पर नम्बर लगातार व्यस्त जा रहा था। किसी नंबर पर बात नहीं हो सकी।

मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ से यूपी आने के लिए नोडल अफसरों के नम्बर 9454410331 और 9454400157: दोनों नम्बरों पर दोपहर 12:41 बजे कॉल करने पर दोनों नम्बर व्यस्त थे। चार बार नंबर मिलाने के बाद भी लगा नहीं।

दिल्ली/जम्मू एवं कश्मीर/लद्दाख से यूपी आने के लिए नोडल अफसरों के नम्बर 8920827174, 7839854579, 9454400114, 7839855711 और 7839854569: चारों नम्बर पर एक-एक 12:45 पर कॉल करने पर सभी नम्बर व्यस्त जा मिले। काफी देर तक कोशिश की गई।

उड़ीसा से यूपी आने के लिए नोडल अफसर का नम्बर 9454400133: इस नम्बर पर दोपहर 12:47 बजे कॉल करने नम्बर व्यस्त जा रहा था। चार बार फोन मिलाने पर भी कनेक्ट नहीं हुआ।

तमिलनाडु/पांडिचेरी से यूपी आने के लिए नोडल अफसरों के नम्बर 9415114075 और 9454400162: दोनों नम्बरों पर दोपहर 12:49 बजे कॉल करने पर दोनों नम्बर व्यस्त थे।

अरुणाचल प्रदेश/असम/नागालैंड/मेघालय/मणिपुर/त्रिपुरा/मिजोरम से यूपी आने के लिए नोडल अफसरों के नम्बर-9454441070 और 9454400148: दोनों नम्बरों पर दोपहर 12:51 बजे कॉल मिलाने पर व्यस्त टोन मिल रहा था। एक भी नंबर कनेक्ट नहीं हो सका।

केरल/लक्ष्यदीप से यूपी आने के नोडल अफसर के नम्बर 6386725278, 9936619394, 9412194347 और 9454400162: इन चारों नम्बरों पर बारी-बारी से दोपहर 12:52 बजे कॉल की गई। इनमें से एक स्विच ऑफ तो बाकी पर व्यस्त टोन आ रहा था।

(इन सभी नम्बरों पर शाम चार बजे से लेकर 4:20 बजे तक दोबारा सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन दोबारा से व्यस्त टोन, फारवर्ड और नाट कनेक्टेड ही बता रहा था।)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.