BIG NEWS: मास्क नहीं पहनने पर कानपुर के आईजी का चालान, पढ़िए पूरी खबर

BIG NEWS: मास्क नहीं पहनने पर कानपुर के आईजी का चालान, पढ़िए पूरी खबर

BIG NEWS: मास्क नहीं पहनने पर कानपुर के आईजी का चालान, पढ़िए पूरी खबर

Tricity Today | मास्क नहीं पहनने पर कानपुर के आईजी रेंज मोहित अग्रवाल का चालान काट दिया

कानपुर के आईजी रेंज मोहित अग्रवाल का चालान काट दिया गया है। आईजी शुक्रवार को कानपुर शहर के हॉटस्पॉट एरिया में बिना मास्क लगाए निरीक्षण करने गए थे। वह बर्रा के शिव नगर इलाके में निरीक्षण करने गए थे। यह इलाका हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन है। यहां के कई लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। संक्रमित लोग अस्पताल में भर्ती हैं और इलाके को पुलिस ने सील कर रखा है। इन्हीं हालात का जायजा लेने के लिए कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल शुक्रवार को बर्रा शिवनगर गए थे।

मिली जानकारी के मुताबिक आईजी मोहित अग्रवाल का 100 रुपए का चालान काटा गया है। चालान काटने वाले सब इंस्पेक्टर ने बाकायदा उनका लखनऊ में गोमती नगर का पता दर्ज किया है। चालान काटने की वजह सार्वजनिक स्थान पर मास्क ना लगा कर जाना लिखा गया है। 

कानपुर जोन के आईजी मोहित अग्रवाल शुक्रवार को कानपुर में भ्रमण पर निकले थे। वह शहर के कई कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट एरिया में गए थे। आईजी देखना चाहते थे कि लोग लॉकडाउन और सीलिंग का उल्लंघन तो नहीं कर रहे हैं। इसी दौरान वह बर्रा थानाक्षेत्र के शिव नगरी इलाके में पहुंचे। शिव नगरी भी कंटेनमेंट जोन है। 

आईजी अपनी कार से उतरे तो उन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था। वह बिना मास्क पहने ही कार से उतरकर चंद कदम चले थे कि उन्हें अपनी गलती याद आ गई। आईजी तुरंत वापस लौटे और मास्क पहन लिया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहां के इलाका इंचार्ज ने आईजी का चालान काट दिया।

आईजी मोहित अग्रवाल का ₹100 का चालान काटा गया है। यह चालान उन्होंने भर दिया है। आईजी का चालान कटने की जानकारी शनिवार को सार्वजनिक हुई। जिसके बाद पूरे कानपुर शहर में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि जब पुलिस आईजी का भी चालान काट सकती है तो आम आदमी को भी नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.