NOIDA: कुत्ते को कोरोना संक्रमित बताकर महिला डॉक्टर ने सोसायटी में दहशत फैलाई, एफआईआर दर्ज

NOIDA: कुत्ते को कोरोना संक्रमित बताकर महिला डॉक्टर ने सोसायटी में दहशत फैलाई, एफआईआर दर्ज

NOIDA: कुत्ते को कोरोना संक्रमित बताकर महिला डॉक्टर ने सोसायटी में दहशत फैलाई, एफआईआर दर्ज

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा में एक महिला डॉक्टर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और अफवाह फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला डॉक्टर पर आरोप है कि उन्होंने अपने कुत्ते को कोरोनावायरस से संक्रमित बताया, जिससे हाउसिंग सोसाइटी के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। दूसरी ओर महिला डॉक्टर अपने कुत्ते को बुरी तरह मारती पीटते हैं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

नोएडा के सेक्टर-93 में स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली महिला डॉक्टर ग्रेटर नोएडा के सरकारी अस्पताल में काम करती हैं। महिला डॉक्टर के खिलाफ थाना फेस-2 में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि महिला डॉक्टर अपने पालतू कुत्ते को बालकनी में बांधे रहती हैं। उसे मारती-पीटती हैं। जब सोसायटी के लोगों ने विरोध किया तो कुत्ते को कोरोना संक्रमित बताकर दहशत फैलाती हैं। इस संबंध में थाना फेस-2 में महिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.