भारतीय रेल नोएडा को दे रही है यह बड़ा तोहफा

भारतीय रेल नोएडा को दे रही है यह बड़ा तोहफा

भारतीय रेल नोएडा को दे रही है यह बड़ा तोहफा

Tricity Today | Noida Gate

भारतीय रेल ने 6 कॉरिडोर को चिह्नित किया है। इसकी डीपीआर एक साल में तैयार हो जाएगी। इनमें हाई स्पीड कॉरिडोर पर ट्रेन की रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटे होगी, जबकि सेमी हाई स्पीड कॉरिडोर पर ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। ये कॉरिडोर कई महानगरों से होकर गुजरेगा। इनमें दिल्ली, नोएडा, आगरा, लखनऊ, वाराणसी, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु शामिल है।

देश को हाई स्पीड और सेमी हाई स्पीड कॉरिडोर का तोहफा मिलेगा। इसके लिए रेलवे ने 6 कॉरिडोर को चिह्नित किया है। एक साल के अंदर इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह जानकारी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने बुधवार को दी।

इन 6 कॉरिडोर में दिल्ली-नोएडा-आगरा-वाराणसी के बीच 865 किलोमीटर की दूरी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड कॉरिडोर पर पहले ही निर्माण कार्य चल रहा है।

1. दिल्ली-नोएडा-आगरा-लखनऊ-वाराणसी (865 किलोमीटर)

2. दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद (886 किलोमीटर)

3. मुंबई-नासिक-नागपुर (753 किलोमीटर)

4. मुंबई-पुणे-हैदराबाद (711 किलोमीटर)

5. चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर (435 किलोमीटर)

6. दिल्ली-चंडीगढ़-लुधियाना-जालंधर-अमृतसर (459 किलोमीटर)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.