Noida: जेपी हॉस्पिटल में कोरोना से पीड़ित महिला मिली, मुजफ्फरनगर से ऑपरेशन करवाने आई थी

Noida: जेपी हॉस्पिटल में कोरोना से पीड़ित महिला मिली, मुजफ्फरनगर से ऑपरेशन करवाने आई थी

Noida: जेपी हॉस्पिटल में कोरोना से पीड़ित महिला मिली, मुजफ्फरनगर से ऑपरेशन करवाने आई थी

Tricity Today | Jaypee Hospital Noida

नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में कोविड-19 पॉजिटिव मरीज मिली है। अस्पताल में इस मरीज का ऑपरेशन किया गया है। मरीज की रिपोर्ट आने के बाद हॉस्पिटल का एक फ्लोर और ऑपरेशन थियेटर सील कर दिया गया है। उपचार करने वाले डॉक्टर्स और नर्स को क्वारंटाइन किया गया है। यह मरीज मुजफ्फरनगर से आपरेशन कराने आई थी।

नोएडा के जेपी अस्पताल में मुजफ्फरनगर से ऑपरेशन कराने आई एक महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने जेपी अस्पताल में ही उसको आइसोलेट कर दिया है। इस महिला के संपर्क में आए स्टाफ और डॉक्टरों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी का टेस्ट कराया जा रहा है। वहीं, प्रशासन की तरफ से सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।

गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉक्टर एपी चतुर्वेदी ने बताया कि 7 अप्रैल को मुजफ्फरनगर की एक महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसके पैनक्रियाज में ट्यूमर था। ऑपरेशन के लिए यहां आई थी। लक्षणों के आधार पर  निजी लैब में उसका टेस्ट कराया गया था। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में महिला को इधर-उधर करना मुश्किल है। इसलिए उस फ्लोर को आइसोलेट कर दिया गया है। जिन डॉक्टर और स्टाफ संपर्क में आए थे, उनका भी टेस्ट किया जा रहा है। अस्पताल को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.