Greater Noida West: गायों की तस्करी और हत्या करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Greater Noida West: गायों की तस्करी और हत्या करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Greater Noida West: गायों की तस्करी और हत्या करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थाना बिसरख पुलिस ने मंगलवार को गोकशी और गौमांस की तस्करी करने वाले एक आरोपी को सुदामा पुरी पुलिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गौकशी में प्रयुक्त छुरा बरामद किया गया है।

बिसरख पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सुदामा पुरी पुलिया से नासिर पुत्र इस्तकार निवासी ढकोली थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर, हाल निवासी गली नम्बर-12 राजीवनगर थाना हर्ष विहार दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गौकसी करने वाला एक छुरा बरामद हुआ।

पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह शातिर किस्म का अपराधी है। जो अपने साथियों के साथ मिलकर घूम रहे गौवंशो को पकड़कर रात में वध कर देता है। उनके गौमांस की तस्करी करता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.