आज दिल्ली दूर है, जाना मुश्किल  होगा, जानकारी जुटाकर घर से निकलें, जानिए वजह

आज दिल्ली दूर है, जाना मुश्किल होगा, जानकारी जुटाकर घर से निकलें, जानिए वजह

आज दिल्ली दूर है, जाना मुश्किल  होगा, जानकारी जुटाकर घर से निकलें, जानिए वजह

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, सोनीपत, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम से दिल्ली के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए आज थोड़ा मुश्किल भरा दिन हो सकता है। अगर दिल्ली जाना है तो पहले जानकारी कर लें। उसके बाद घर से निकलें। दरअसल, किसानों ने दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और वेस्ट यूपी समेत कई राज्यों के किसान बड़ी संख्या में दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। गाजियाबाद और मेरठ के किसानों ने भी दिल्ली जाने का ऐलान किया है। ऐसे में नोएडा-दिल्ली और गाजियाबाद-दिल्ली समेत सारे बॉर्डर पर हालात असामान्य रह सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आज दोपहर 2:00 बजे तक सारे पड़ोसी शहरों में मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

किसानों और खेतीबाड़ी को लेकर केंद्र सरकार के नए कानूनों के खिलाफ किसान विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर 26 और 27 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन की घोषणा की है। देशभर के किसान संगठन दिल्ली में प्रदर्शन करना चाहते हैं। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी है। बुधवार को पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने दिल्ली के लिए मार्च शुरू किया है। जिसे रोकने के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सारे बॉर्डर सील कर रखे हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पुलिस से किसानों को राजधानी की ओर नहीं आने देने की गुजारिश की गई थी। जिस पर इन तीनों राज्यों की पुलिस ने किसानों को रोकने के व्यापक इंतजाम किए हैं। अंबाला में बुधवार की दोपहर किसानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई हैं।

इन हालात के चलते गुरुवार को दिल्ली और पड़ोसी शहरों के बीच आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा, घर से दिल्ली के लिए निकलने से पहले जरूरी जानकारी जुटा लें। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों की रोकथाम के मद्देनजर भारी ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ सकता है। दूसरी ओर रोजमर्रा दिल्ली से आवागमन करने वाले लोगों को आज मेट्रो सेवा भी नहीं मिलेगी। जिसकी वजह से सड़कों पर भारी ट्रैफिक रहने की उम्मीद है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.