जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह बोले- अपराध के साथ-साथ कोरोना से लड़ाई में पुलिस कमिश्नरेट का काम अतुलनीय है

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह बोले- अपराध के साथ-साथ कोरोना से लड़ाई में पुलिस कमिश्नरेट का काम अतुलनीय है

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह बोले- अपराध के साथ-साथ कोरोना से लड़ाई में पुलिस कमिश्नरेट का काम अतुलनीय है

Tricity Today | जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह

विधायक ने कहा- छह महीने में इतनी बड़ी व्यवस्था का आंकलन नहीं हो सकताgangaअभी तो पुलिस कमिश्नरेट की स्थापना से जुड़ी प्रक्रिया ही अधूरी हैgangaकोरोना के खिलाफ संघर्ष में गौतमबुद्ध नगर पुलिस का मानवीय रूप देखाgangaआने वाले दिनों में पुलिस कमिश्नरेट का असर शहर के विकास में दिखेगा

गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट की स्थापना हुए छह महीने पूरे होने वाले हैं। इनमें से करीब 3 महीने से ज्यादा का वक्त कोरोना वायरस संघर्ष में बीता है। इस दौरान पुलिस ने दोहरे मोर्चे पर काम किया। एक और अपराध से लड़ाई लड़ी और दूसरी ओर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर पुलिस का मानवीय रूप देखकर मैं ही नहीं जिले का हर व्यक्ति अभिभूत है। पुलिस कमिश्नरेट के मुद्दे पर गुरुवार को यह बात जेवर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कही है।

धीरेंद्र सिंह ने कहा, "गौतमबुद्ध नगर लम्बे अरसे से ऑर्गेनाइज्ड क्राईम से जूझ रहा था। पुलिस कमिश्नरेट की सबसे बड़ी उपलब्धि ऑर्गेनाइज क्राइम पर लगाम लगाना है। जब से जिले में पुलिस आयुक्त व्यवस्था लागू हुई है, संगठित अपराध बड़े पैमाने पर थम गया है। अपराधियों में खौफ है। जिसका लाभ आने वाले दिनों में नजर आएगा। पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने से उद्यमियों, कारोबारी और निवेशकों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रति आकर्षण बढ़ा है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉकडाउन पीरियड के दौरान भी यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि आवंटन चल रहा है।"

धीरेन्द्र सिंह ने कहा, "बहुत जल्दी गौतम बुध नगर में एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनना शुरू हो जाएगा। जिसके साथ यहां लाखों करोड़ रुपए का निवेश आएगा। जाहिर सी बात है अपराधी इस और सक्रिय होंगे। ऐसे में अगर एक मजबूत पुलिसिंग सिस्टम हमारे पास होगा तो अपराधियों को काबू करने और निवेशकों को सुरक्षा मुहैया करवाने में सफलता मिलेगी। महज छह महीने में इस व्यवस्था के परिणाम पर कोई चर्चा नहीं की जा सकती है।"

आपको बता दें कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दौरे पर आए थे। उद्योग विकास मंत्री से भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के अध्यक्ष और दूसरे पदाधिकारियों ने मुलाकात की। महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को फेल करार दिया। उन्होंने मंत्री से मांग की कि यह व्यवस्था समाप्त कर दी जाए। इससे जिले के निवासियों में नकारात्मक संदेश गया है। भाजपा के नेताओं ने औद्योगिक विकास मंत्री से यह भी कहा कि छह महीने के लिए कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की गई थी। परिणाम अच्छे नहीं आए हैं। लिहाजा, पुरानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की व्यवस्था लागू कर दी जाए।

इस मुद्दे पर ट्राइसिटी टुडे ने जेवर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह से बातचीत की। धीरेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तो पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था पूरी तरह लागू भी नहीं हुई है। इसके परिणामों का आंकलन कैसे किया जा सकता है। शुरुआती छह महीनों में महिलाओं और बाल अपराधों पर नियंत्रण करने में पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। महिलाओं पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिए एक पैरेलल वर्टिकल खड़ा किया गया है। यह अपने आप में बहुत बड़ी सोच है।

ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा, "मैं तमाम आईटी प्रोफेशनल्स और एंटरप्रेन्योर्स से बातचीत करता रहता हूं। कमिश्नर सिस्टम को लेकर इस वर्ग में बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। हमारी सरकार को पूरी उम्मीद है कि पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था की बदौलत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की छवि को सुधारने में बड़ी कामयाबी मिलेगी। पिछली सरकारों के दौरान गौतम बुध नगर अपराध के पंजों में फंसा हुआ था। जिसके कारण इस इलाके का विकास थम चुका था। अब सरकार ने पारदर्शिता, सख्त पुलिसिंग और त्वरित एक्शन लेने की परिपाटी शुरू की है। जिसका लाभ निसंदेह जिले को आने वाले समय में और अच्छा होगा।" 

साफ है कि धीरेंद्र सिंह पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि अगर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी को एक इंटरनेशनल शहर बनाना चाहते हैं तो इंटरनेशनल पुलिसिंग भी देनी होगी। दुनिया के तमाम अंतर्राष्ट्रीय शहरों में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम काम कर रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.