VIDEO: गाजियाबाद में पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर

VIDEO: गाजियाबाद में पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर

VIDEO: गाजियाबाद में पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर

Tricity Today | पत्रकार विक्रम जोशी

गाजियाबाद में सोमवार की देर रात एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। अभी हत्या के कारणों को पता लगाने में पुलिस जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

यह वारदात गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में सोमवार की देर रात हुई। विजय नगर थाना क्षेत्र की रोजी कॉलोनी निवासी के पत्रकार विक्रम जोशी को गोली मार दी गई। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। 

विक्रम जोशी के अनिकेत जोशी ने बताया कि, सोमवार की रात को विक्रम जोशी अपनी बेटी के साथ घर लौटा था। तभी कुछ बदमाशों ने विक्रम जोशी पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने विक्रम जोशी पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली विक्रम जोशी के सिर में भी लगी है। सूचना मिलने पर गंभीर रूप से घायल पत्रकार को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पत्रकार की हालत अभी खतरे में बताई जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.