वेस्ट यूपी कांग्रेस की बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे चर्चा का विषय, इन मसलों पर मंथन हुआ

वेस्ट यूपी कांग्रेस की बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे चर्चा का विषय, इन मसलों पर मंथन हुआ

वेस्ट यूपी कांग्रेस की बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे चर्चा का विषय, इन मसलों पर मंथन हुआ

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की बैठक

मंगलवार की ग्रेटर नोएडा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया छाए रहे। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी थे। हालांकि, वह दायित्व मिलने के बाद एकबार भी यहां नहीं आए थे। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने वेस्ट यूपी में पार्टी को मजबूत करने और आने वाले दिनों के कार्यक्रमों पर चर्चा की है।

मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू के जोनल कार्यालय पर यह बैठक हुई। वीरेंद्र सिंह गुड्डू ने बताया, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश सचिव, जिला और शहर अध्यक्ष शामिल हुए। जिसमें किसान जन जागरण अभियान की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई।

बैठक में कांग्रेस के नेताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कदम पर आश्चर्य प्रकट किया। हालांकि, नेताओं ने कहा कि इससे कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा। सच्चे और कर्मठ कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा। इस बैठक में प्रदेश सचिव सत्यम सैनी, प्रदेश सचिव विदित चौधरी, प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद बाल्मीकि, गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष मनोज चौधरी, नोएडा महानगर, गाजियाबाद के जिला और महानगर अध्यक्ष समेत मेरठ और सहारनपुर मण्डलों के सभी जिला और शहर अध्यक्ष मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.