कानपुर कांड: विकास दुबे की मां ने खलनायक के संजय दत्त की याद दिला दी, विकास की मां ने कहा...

कानपुर कांड: विकास दुबे की मां ने खलनायक के संजय दत्त की याद दिला दी, विकास की मां ने कहा...

कानपुर कांड: विकास दुबे की मां ने खलनायक के संजय दत्त की याद दिला दी, विकास की मां ने कहा...

Google Image | Vikas Dubey and Mother

शुक्रवार की सुबह लखनऊ में विकास दुबे के भाई के घर छापा मारने पहुंची पुलिस gangaघर में पुलिस को विकास की मां सरला दुबे मिली, उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया gangaसरला दुबे ने कहा- विकास अब आतंकवादी बन चुका है, उसे मार दीजिए gangaसरला दुबे ने अपनी और परिवार की बदनामी व समस्याओं के बारे में जानकारी दी

कानपुर में गुरुवार की रात आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे की मां ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मेरा बेटा आतंकवादी है। उसे मार दो। उसने बहुत बुरा काम किया है। पुलिस को उसका एनकाउंटर कर देना चाहिए।" विकास दुबे की मां सरला दुबे ने यह बयान देकर वर्ष 1993 में आई बॉलीवुड की माइलस्टोन फिल्म खलनायक के विलेन करैक्टर बल्लू बलराम (सरला दुबे) की मां मिसेज आरती प्रसाद (राखी गुलजार) की याद दिला दी।

शुक्रवार को दिन निकलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे के तमाम रिश्तेदारों, दोस्तों और गैंग मेंबरों के घरों ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इसी सिलसिले में पुलिस लखनऊ में रहने वाले विकास दुबे के छोटे भाई दीप प्रकाश दुबे के घर पहुंची। घर में विकास दुबे की मां सरला दुबे मिलीं। जब पुलिस छानबीन और पूछताछ कर रही थी, उसी दौरान मीडिया कर्मी भी उनके घर पहुंच गए। मीडिया कर्मियों ने सरला दुबे से बात की। सरला दुबे ने कहा, "मेरा बेटा नालायक है। उसने बहुत बुरा काम किया है। वह आतंकवादी बन गया है। उसे मार डालो। उसका एनकाउंटर कर दो। इसके बाद वह फफक फफक कर रोने लगीं।" 

कुछ क्षण बाद सरला दुबे ने खुद को संभाला और फिर बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा, "विकास दुबे बड़ा नेता बनने के चक्कर में अपराध की दुनिया में पहुंच गया। वह विधायक बनना चाहता था और उसे राजनीति करने का शौक था। इस चक्कर में उसने अच्छा-बुरा कुछ नहीं देखा। हमारे पूरे परिवार ने उसे खूब समझाया और सही रास्ते पर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की कोई बात नहीं मानी। वह धीरे-धीरे करके बड़ा अपराधी बन गया। अब तो उसने इतना बड़ा गुनाह किया है, जिसकी कोई भी सजा दी जाए, वह कम है।"

वह आगे कहती हैं, "मेरी नजर में उसके लिए मौत की सजा भी छोटी है। लॉकडाउन से पहले वह मुझसे मिलने आया था। मेरे घुटने में बहुत दर्द रहता है, लेकिन उसने कभी मेरी तबीयत के बारे में कुछ जानकारी लेने की कोशिश नहीं की। वह बुरा इंसान है। उसके बुरे कामों की वजह से हमारे पूरे खानदान की बदनामी हुई है। हमारे पूरे परिवार को बहुत परेशानी उठानी पड़ी है। वह कई बार जेल गया। जिसकी वजह से हमारा पूरा परिवार तबाह हो गया है।" सरला देवी ने कहा, "विकास की वजह से छोटे भाई-बहन रिश्तेदार और तमाम लोग पुलिस की शक्ति झेलने को मजबूर हैं। अब उसका अंत आ गया है।" 

सरला दुबे का यह बयान इस वक्त पूरे देशभर के मीडिया में चल रहा है। जिसे देखकर लोगों को खलनायक फिल्म के संजय दत्त और उनकी मां मिसेज आरती प्रसाद की याद आ रही है। फिल्म के आखिर में जब बल्लू उर्फ बलराम को तलाश करने पुलिस उसके घर पहुंचती है तो उसकी मां भी कुछ इसी तरह पुलिस से अपने बेटे को मार देने की बात कहती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.