यूपी के कपिल देव त्रिपाठी को राष्ट्रपति का सचिव नियुक्त किया गया

यूपी के कपिल देव त्रिपाठी को राष्ट्रपति का सचिव नियुक्त किया गया

यूपी के कपिल देव त्रिपाठी को राष्ट्रपति का सचिव नियुक्त किया गया

Tricity Today | Kapil Dev Tripathi IAS

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1980 बैच के अधिकारी कपिल देव त्रिपाठी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का निजी सचिव (पीएस) नियुक्त किया गया है। 2018 में सेवानिवृत्त होने वाले त्रिपाठी असम-मेघालय कैडर के अधिकारी हैं। अपने स्कूली शिक्षा के दिनों में वह मेधावी रहे हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद के डॉ प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी, एमएससी में भी उन्होंने टॉप किया। कपिल देव त्रिपाठी शहर के चर्चित अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केडी त्रिपाठी के बड़े भाई हैं। वह नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं चांसलर जेएन मिश्र के दामाद हैं। स्कूली शिक्षा के दिनों में वह शहर के कीडगंज मोहल्ले में रहते थे।

वह मूल रूप से मिर्जापुर जिले के लालगंज तहसील अंतर्गत गंभीरापुर गांव के निवासी हैं। अब पूर्व आईएएस कपिल देव त्रिपाठी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव बनाए गए हैं। यह फैसला सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

1980 बैच के आईएएस केडी त्रिपाठी भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सेवा दे चुके हैं। वह साल 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे। भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास करने के बाद केडी त्रिपाठी को असम के संयुक्त सचिव का पदभार सौंपा गया था। इसके बाद वह जिलाधिकारी बनाए गए। आईएएस केडी त्रिपाठी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह लोक उद्यम चयन बोर्ड के चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे।

आईएएस केडी त्रिपाठी चार भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके दूसरे भाई डॉ. कामेश्वर देव त्रिपाठी हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। तीसरे भाई कृष्णदेव मध्य प्रदेश के भोपाल में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, उनके चौथे भाई केशव देव त्रिपाठी बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) में कार्यरत हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.