Noida: यमुना खादर फार्म हाउस में लड़की का अपहरण और रेप करने वाला गिरफ्तार, दो महीनों से तलाश रही थी पुलिस

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा में थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने लड़की का अपहरण और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब दो महीने से फरार चल रहा था। वह यमुना खादर क्षेत्र के फार्म हाउस में रहता था। वहां उसने पड़ोस के फार्म हाउस में रहने वाले परिवार की लड़की को शादी करने का झांसा दिया। उससे रेप किया। लड़की के परिवार को पता लगा तो उसका अपहरण करके फरार हो गया।

यमुना डूब क्षेत्र में नंगला नगली फार्म फार्म हाउस पर रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। व्यक्ति ने बताया था कि आकाश नाम का युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर शादी के इरादे से अपने साथ लेकर भाग गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। मामले में जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को बुधवार को पंचशील स्कूल के सामने अंडरपास से गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक मूलरूप से उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में नवलपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी आकाश को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.