ग्रेटर नोएडा: बेबी की डिलीवरी कराने गए दंपति के घर में लाखों की चोरी

ग्रेटर नोएडा: बेबी की डिलीवरी कराने गए दंपति के घर में लाखों की चोरी

ग्रेटर नोएडा: बेबी की डिलीवरी कराने गए दंपति के घर में लाखों की चोरी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा दो स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर में रखे गहने, नकदी सहित लाखों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की हैं। घटना के समय पीड़ित अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल गया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले अभिषेक सिंह सेक्टर अल्फा दो में पत्नी के साथ रहते हैं। वह डीएस ग्रुप में काम करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात वह करीब साढ़े दस बजे पत्नी की डिलीवरी कराने नवीन अस्पताल गए हुए थे। वह सुबह घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर में रखा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। चोर आलमारी में रखे गहने, 15 हजार नकद और क़ीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.