कानपुर शूटआउट: संगीनों के साए में 5 लाख के इनामी विकास दुबे का अंतिम संस्कार, जानिए पूरा मामला

कानपुर शूटआउट: संगीनों के साए में 5 लाख के इनामी विकास दुबे का अंतिम संस्कार, जानिए पूरा मामला

कानपुर शूटआउट: संगीनों के साए में 5 लाख के इनामी विकास दुबे का अंतिम संस्कार, जानिए पूरा मामला

Google Image | विकास दुबे का अंतिम संस्कार

कानपुर पुलिस मुठभेड़ का मुख्य आरोपी पांच लाख का इनामी बदमाश विकास दुबे शुक्रवार की सुबह एनकाउंटर में मारा गया था। शुक्रवार की शाम को पुलिस की मौजूदगी में भेरवा घाट पर गैंगस्टर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उसकी मां पत्नी और बेटा मौजूद रहे। पुलिस ने इनके अलावा किसी को भी श्मशान घाट में अंदर जाने की अनुमति नहीं दी यहां तक कि मीडिया कर्मियों को भी अंदर नहीं घुसने दिया गया। 

कानपुर में शिव समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी इनामी गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर में पकड़ा गया था। एसटीएफ की टीम गुरुवार की रात विकास दुबे को मध्य प्रदेश से कानपुर लेकर आ रही थी। शुक्रवार तड़के कानपुर के समीप जिस गाड़ी में विकास सवाल था अचानक गाड़ी पलट गई जिसके बाद विकास में एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। जहां पुलिस ने उस एनकाउंटर में ढेर कर दिया। शुक्रवार को दिन में का पोस्टमार्टम हुआ जिसके बाद शाम को भैरवा घाट पर संगीनों के साए में गैंगस्टर विकास दुबे का अंतिम संस्कार किया गया। 

पुलिस ने अंतिम संस्कार में विकास दुबे की मां पत्नी और बेटे के अलावा एक दो लोगों को ही शामिल होने के अनुमति दे दी। पुलिस की कड़ी मौजूदगी में देर शाम विकास दुबे का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने विकास दुबे की पत्नी रिचा से विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर सवाल किया तो जोर जोर से चिल्लाने लगी हां हां जो हुआ है सही हुआ है। इसमें गलत किया उसे सजा मिल गई। हालांकि उसके आंसुओं में पति के प्रति दर्द झलक रहा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.