दुखद: फंदे से लटका मिला दंपति का शव, मासूम फर्श पर बैठा मिला

दुखद: फंदे से लटका मिला दंपति का शव, मासूम फर्श पर बैठा मिला

दुखद: फंदे से लटका मिला दंपति का शव, मासूम फर्श पर बैठा मिला

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम में शुक्रवार सुबह एक फ्लैट में दंपत्ति का शव पंखे से लटका हुआ मिला है। जबकि फर्श पर आठ माह का मासूम बैठा मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई। अभी मौत के कारणों का पता चल नही पाया है। 

पुलिस के मुताबिक इंदिरापुरम ज्ञानखंड-1 में  दूसरी मंजिल में  निखिल (31) और पल्लवी (28) अपने आठ माह के बच्चे दीवान के साथ रह रहे थे। सुबह पति पत्नी के शव पंखे से लटके मिले हैं। जबकि बेटा फर्श पर बैठा मिला

पुलिस ने बताया कि पल्लवी की बहन अंजलि ग्रेटर नोएडा में रहती है। अंजलि को तड़के उसके मोबाइल पर पल्लवी का मैसेज आया। मैसेज में पल्लवी ने घर पर आकर दीवान की देखभाल करने के लिए कहा। सुबह अंजलि ने मैसेज देखा और बहन को फोन लगाया। पल्लवी और निखिल का फोन नहीं उठा तो इंदिरापुरम में रहने वाले अपने परिचित को निखिल के फ्लैट पर भेज दिया।

पड़ोसियों की मदद से खुला दरवाजा
सूचना के बाद परिचित मौके पर पहुचे और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला तो अंदर ड्राइंग रुम में पल्लवी का शव फंदे से लटका हुआ था जबकि निखिल का शव बेडरूम में लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई। 

नहीं मिला सुसाइड नोट
इंदिरापुरम की सीओ अंशु जैन ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत की वजह का पता लगा रहे हैं।  परिजनों ने निखिल के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.