Video: विकास दुबे की तरह मेरठ में मां-बेटी के हत्यारे शमशाद का घर पुलिस ने गिराया, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Video: विकास दुबे की तरह मेरठ में मां-बेटी के हत्यारे शमशाद का घर पुलिस ने गिराया, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Video: विकास दुबे की तरह मेरठ में मां-बेटी के हत्यारे शमशाद का घर पुलिस ने गिराया, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tricity Today | विकास दुबे की तरह मेरठ में मां-बेटी के हत्यारे शमशाद का घर पुलिस ने गिराया

मेरठ में धोखा देकर युवती और उसकी 10 साल की मासूम बेटी को कत्ल करने वाले लव जिहादी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था। दूसरी ओर मेरठ पुलिस ने कानपुर कांड के आरोपी विकास दुबे की तरह शमशाद का घर भी बुलडोजर से तोड़ दिया है।

मेरठ के परतापुर इलाके में प्रिया चौधरी और उसकी 10 साल की बेटी की लाश और उससे जुड़े महत्वपूर्ण सबूत जुटाने के लिए आरोपी शमशाद के घर पर पुलिस ने जेसीबी मशीनें चलाई हैं। शमशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। मेरठ पुलिस ने उसके ऊपर 25000 रुपये का इनाम रखा था।

प्रिया और उसकी बेटी अचानक 28 मार्च को गायब हो गई थीं। जिसके बाद प्रिया की दोस्त चंचल ने परतापुर थाना पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और चंचल को ही उल्टे धमकाया। मामला भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं तक पहुंचा। नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी रही। अंततः मामला मीडिया में आया और पुलिस भी हरकत में आई। 

इसके बाद बुधवार को पुलिस ने मामले में तेजी से एक्शन लिया। पुलिस को छानबीन में पता चला की शमशाद ने प्रिया और उसकी बेटी को कत्ल करके लाशें अपने घर में दफना दी हैं। करीब 5 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद मेरठ पुलिस ने प्रिया और उसकी बेटी के कंकाल बरामद किए हैं। इसके बाद पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए शमशाद के घर को जेसीबी मशीनों से गिराया है। दूसरी ओर गुरुवार को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शमशाद को भी गिरफ्तार कर लिया है। उस पर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.