BIG NEWS: यूपी में महंगी हुई शराब, जानिए नई दरें

BIG NEWS: यूपी में महंगी हुई शराब, जानिए नई दरें

BIG NEWS: यूपी में महंगी हुई शराब, जानिए नई दरें

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की है। शराब की कीमत बढ़ाने के लिए बुधवार की दोपहर कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव रखा गया, जिसे मंजूरी दे दी गई है। सरकार की ओर से यह जानकारी शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। सुरेश खन्ना ने कहा कि लॉकडाउन पीरियड के दौरान शराब की दुकानें खुली रहेंगी। लेकिन सरकार ने कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने  प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि देसी शराब पर ₹5 की वृद्धि हुई है। ₹65 की बोतल अब ₹70 की मिलेगी। ₹75 वाली बोतल अब ₹80 की मिलेगी। विदेशी मदिरा पर भी बढ़ोतरी की गई है। अब 180 ml की बोतल पर लोगों को ₹10 अधिक देने होंगे। 180 से 500 ml की बोतल पर ₹20 अधिक देने पड़ेंगे। वहीं, 500ml से ऊपर की धारिता वाली बोतल पर 30 रुपए की वृद्धि कर दी गई है।

वही दूसरी और अभी बुधवार की सुबह संपन्न हुई उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग में डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कोरोनावायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई और लॉकडाउन पीरियड में लोगों के आवागमन को रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 2.50 रुपये महंगा कर दिया गया है। कैबिनेट ने वैट बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

आपको याद दिला दें कि मंगलवार को दिल्ली सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दामों में खासी बढ़ोतरी की थी। हालांकि, इसके लिए कल दिन भर अरविंद केजरीवाल सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ा। दिल्ली में विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे जनता के साथ धोखा करार दिया था। अब भाजपा शासित राज्यों में भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.