Live: यमुना प्राधिकरण और एनआईएएल के सीईओ डॉ अरूणवीर सिंह के साथ चर्चा शुक्रवार शाम 7 बजे

Live: यमुना प्राधिकरण और एनआईएएल के सीईओ डॉ अरूणवीर सिंह के साथ चर्चा शुक्रवार शाम 7 बजे

Live: यमुना प्राधिकरण और एनआईएएल के सीईओ डॉ अरूणवीर सिंह के साथ चर्चा शुक्रवार शाम 7 बजे

Tricity Today | Live with Dr Arunvir Singh CEO YEIDA and NIAL on tricity today

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह शुक्रवार की शाम 7:00 बजे ट्राइसिटी टुडे पर लाइव चर्चा करेंगे। इस दौरान डॉक्टर अरुणवीर सिंह के साथ जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना और लॉकडाउन पर चर्चा होगी। 

देश में यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ऐसा अकेला सरकारी निकाय हैं, किसने लॉकडाउन पीरियड के दौरान सैकड़ों करोड़ रुपए का निवेश हासिल किया है। डॉक्टर अरुणवीर सिंह प्रत्येक सप्ताह देशभर के उद्यमी और निवेशकों के साथ वेब कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भूमि आवंटन जैसे महत्वपूर्ण कामकाज निपटा रहे हैं। यह पूरी प्रक्रिया कैसे काम करती है? लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कितना निवेश हासिल किया? कितनी कंपनियों को भूमि आवंटन किया? एयरपोर्ट परियोजना किस स्थिति में है और आने वाले दिनों में उनकी क्या योजनाएं हैं? इन तमाम मुद्दों पर उनके साथ चर्चा होगी।

इस चर्चा का ट्राइसिटी टुडे के फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/Tricitytoday/) पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। अगर आपके पास भी कोई सवाल यह सुझाव है, जो आप डॉक्टर अरुणवीर सिंह के सामने रखना चाहते हैं तो आप हमें शुक्रवार की शाम 4:00 बजे तक लिखकर भेज सकते हैं।

सुझाव या सवाल हमें व्हाट्सएप नंबर 9540320076 और ईमेल आईडी tricitytoday@gmail.com पर भेज सकते हैं। यह चर्चा लाइव देखने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.