Big News: यूपी के 40 जिलों में लॉकडाउन फेल, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद भी शामिल, सरकारी रिपोर्ट में खुलासा

Big News: यूपी के 40 जिलों में लॉकडाउन फेल, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद भी शामिल, सरकारी रिपोर्ट में खुलासा

Big News: यूपी के 40 जिलों में लॉकडाउन फेल, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद भी शामिल, सरकारी रिपोर्ट में खुलासा

Tricity Today |

उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में लॉकडाउन पूरी तरह फेल हो गया है। यह कोई और नहीं खुद योगी आदित्यनाथ सरकार कह रही है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने शनिवार को सभी जिलों के पुलिस और प्रशासनिक मुखियाओं को एक रिपोर्ट भेजी है। जिसमें बताया गया है कि 40 जिलों में लॉकडाउन पूरी तरह फेल साबित हुआ है।

इसमें सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि लॉकडाउन की सबसे बुरी स्थिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में रही है। सहारनपुर से लेकर गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, बरेली और मैनपुरी तक लॉकडाउन फेल रहा है। शासन ने इन हालात पर नाराजगी जाहिर की है। जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान और कमिश्नर को चेतावनी दी गई है। हालात सुधारने का आदेश दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की ओर से भेजे गए इस पत्र में बाकायदा एक-एक जिले की समीक्षा की गई है। उस जिले में लॉकडाउन के फेल होने की वजह भी बताई गई हैं। खासतौर से तीन वजह लॉकडाउन फेल होने की मुख्य रूप से सामने आई हैं। जिलों में कोरोनावायरस के मामले ज्यादा सामने आए हैं। ज्यादा संख्या में जमाती पकड़े गए हैं। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों पर हमले हुए हैं।

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इन हालात पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह तत्काल लॉकडाउन को संभालने की का प्रयास करें। लॉकडाउन के लिए बनाए गए प्रोटोकॉल, नियम और कायदों का सख्ती से पालन करवाएं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कानून को कड़ाई से लागू किया जाए। शासन ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर अब भविष्य में हालात बिगड़े तो उसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे।

जिन जिलों में लॉकडाउन फेल हुआ है, उनमें ज्यादातर वीआईपी जिले शामिल हैं। जैसे मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, आजमगढ़, प्रयागराज, वाराणसी इन जिलों में लॉकडाउन फेल हो गया। यहां पढ़े-लिखे लोगों की संख्या कहीं ज्यादा है। यहां के जनप्रतिनिधि केंद्र और राज्य सरकारों में बड़े पदों पर बैठे हैं। लेकिन इन सब लोगों की अपील और छवि जनता पर लॉकडाउन का पालन करने के लिए खास असर नहीं कर पाई।

लॉकडाउन का पालन नहीं करने वाले जिले

  1. मेरठ
  2. बागपत
  3. हापुड़
  4. गाजियाबाद
  5. गौतमबुद्ध नगर
  6. बुलंदशहर
  7. सहारनपुर
  8. मुजफ्फरनगर
  9. शामली
  10. आगरा
  11. मथुरा
  12. फिरोजाबाद
  13. मैनपुरी
  14. बरेली
  15. बदायूं
  16. मुरादाबाद
  17. बिजनौर
  18. रामपुर
  19. अमरोहा
  20. सम्भल
  21. लखनऊ
  22. खीरी
  23. सीतापुर
  24. बाराबंकी
  25. कानपुर
  26. कानपुर देहात
  27. कन्नौज
  28. जालौन
  29. प्रयागराज
  30. वाराणसी
  31. गाजीपुर
  32. आजमगढ़
  33. कुशीनगर
  34. बस्ती
  35. गोंडा
  36. बहराइच
  37. बलरामपुर
  38. रायबरेली
  39. सुल्तानपुर
  40. अमेठी

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.