मेरठ: मुस्लिम युवक ने हिन्दू बनकर महिला को प्रेम जल में फंसाया, मां-बेटी का कत्ल कर फरार

मेरठ: मुस्लिम युवक ने हिन्दू बनकर महिला को प्रेम जल में फंसाया, मां-बेटी का कत्ल कर फरार

मेरठ: मुस्लिम युवक ने हिन्दू बनकर महिला को प्रेम जल में फंसाया, मां-बेटी का कत्ल कर फरार

Tricity Today | मुस्लिम युवक ने हिन्दू बनकर महिला को प्रेम जल में फंसाया, मां-बेटी का कत्ल कर फरार

मेरठ से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू बनकर महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद महिला और उसकी दस साल की मासूम बेटी का कत्ल करके फरार हो गया है। सहेली ने कुछ दिन पहले महिला और उसकी दस साल की बेटी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शुरू में मामले को संजीदगी से नहीं लिया। अब दोनों के कंकाल बरामद हुए हैं। यह पूरा मामला झूठ-फरेब और धर्म छिपाकर शादी करने का है, लेकिन जब महिला को सच पता चला तो आरोपी ने उसके साथ उसकी बेटी का भी क़त्ल कर दिया। दोनों की लाशें घर के आंगन में दफन कर दी गईं।

फेसबुक पर फेक प्रोफ़ाइल बनाकर फंसाया
मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में भूड़ बराल गांव है। इस गांव के शमशाद नाम के युवक ने फेसबुक पर अमित के नाम से फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद गाज़ियाबाद की रहने वाली एक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया। शादी का वादा करके उसे अपने साथ मेरठ ले लाया। यहां दोनों साथ रहने लगे। महिला अपनी सड़ साल की बेटी को भी साथ लेकर आई थी। आखिरकार शमशाद से अमित बने जालसाज का सच महिला के सामने आ गया। महिला ने उसे कानूनी कार्रवाई की धमकी दी।

इसके बाद शमशाद ने मां-बेटी को पूरी प्लानिंग के साथ मार डाला। हत्यारा कितना शातिर था, अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों का कत्ल करने के बाद घर के अंदर आंगन में ही लाशों को दफन कर दिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों की लाश आरोपी के घर से बरामद की हैं। दोनों की लाश अब कंकाल में तब्दील हो चुकी हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब लाशों का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

हिंदू युवा वाहिनी का पुलिस पर गंभीर आरोप
इस घटना की जानकारी मिलने पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि महिला की सहेली ने परतापुर चौकी पहुंचकर शमशाद नाम के युवक के काले चिट्ठे के बारे में पुलिस को पूरी जानकारी दी थी। उसने बताया था कि महिला को प्रेम जाल में फंसाया है। अपने बारे में झूठ बोला है। अगर वक्त रहते पुलिस कार्रवाई करती तो शायद इतनी बड़ी वारदात नहीं होती।

भाजपा के नेता भी मौका ए वारदात पर गए
भारतीय जनता पार्टी मेरठ के नेता भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शमशाद नाम का युवक महिला पर जबरन धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। महिला नहीं मानीं तो शमशाद ने उसका हुए उसकी बेटी का बेरहमी से कत्ल कर दिया है। उसने लाशों को घर के अंदर ही दफन कर दिया है। यह पूरी तरह से लव जिहाद का मामला है। एसपी सिटी ने कहा कि अगर मामले में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी शमशाद बिहार का रहने वाला है
शमशाद नाम का यह आरोपी युवक तकरीबन चार साल से इस महिला को अपने साथ रखे हुए था। चार साल तक महिला और उसकी बेटी को यह पता ही नहीं चला कि उसका असली नाम शमशाद है। वह अपना नाम अमित बताता था। जानकारी मिली है कि जब महिला को इस बात का अगस्तस हुआ तो देर हो चुकी थी। शमशाद ने 28 मार्च को दोनों को मार डाला और लाश घर के आंगन में ही दफन कर दी थीं। उसके बाद लॉकडाउन का बहाना बनाकर शमशाद बिहार भाग गया है।

दूसरी ओर मेरठ पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक टीम बिहार भी रवाना कर दी गई है। आरोपी शमशाद बिहार का रहने वाला है। मेरठ पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द शमशाद को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुल मिलाकर सवाल यह उठ रहा है कि अगर वक्त रहते पुलिस को पूरी जानकारी मिल गई थी तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई। अगर पुलिस वक्त पर चेत जाती और इस गंभीर मामले को हल्कमें न लेती तो शायद मां-बेटी की जान बच जाती।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.