खुलासा: बात नहीं करने पर प्रेमी ने कर दी टिक टॉक स्टार शिवानी की हत्या

खुलासा: बात नहीं करने पर प्रेमी ने कर दी टिक टॉक स्टार शिवानी की हत्या

खुलासा: बात नहीं करने पर प्रेमी ने कर दी टिक टॉक स्टार शिवानी की हत्या

Google Image | टिक टॉक स्टार शिवानी

कुंडली में सैलून चलाने वाली बागपत की टिकटॉक स्टार शिवानी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि शिवानी की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।नदोनों में चार साल से दोस्ती थी और अचानक शिवानी के बोलचाल बंद करने से वह नाराज था। घटना के दिन वह उसे समझाने गया तो शिवानी ने उससे बातचीत करने से मना कर दिया था। इस पर आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। वह शव को बेड के अंदर छिपाकर उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया था। 

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव पुसार निवासी विनोद की बेटी स्वेता और शिवानी कुंडली टीडीआई में टच एंड फेयर के नाम से सैलून चलाती थीं। शिवानी टिक टॉक पर भी काफी सक्रिय थी। शुक्रवार को शिवानी सैलून पर अकेली थी। इसी दौरान शिवानी की हत्या कर दी गई थी।  जिसका आरोप आरिफ पर लगा था। हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्याऊ मनियारी के आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है।

15 दिन से नहीं कर रही थी बात, इसलिए ली जान 
आरिफ ने पुलिस को बताया कि शिवानी के बोलचाल बंद होने के कारण उसने हत्‍याकांड को अंजाम दिया। बताया कि वह पहले उनके घर के पास ही रहता था। उस समय दोनों में अक्सर बातचीत होती थी। बाद में शिवानी कुंडली जाकर रहने लगी।  आरोपी ने बताया कि पिछले 15 दिन से शिवानी ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था। वह उसे पसंद करता था। लेकिन उसके अचानक बातचीत बंद करने से वह नाराज था। 

आरोपी ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार को वह उसे मनाने के लिए उसके सैलून पर गया था। उसे बाहर देखकर शिवानी ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की थी। वह जबरन दरवाजा धकेलकर अंदर गया। उसने अंदर जाकर शिवानी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। उसने धमकाने का प्रयास किया तो वह पुलिस को फोन करने लगी। वह मोबाइल छीनने लगा तो उसने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद आरिफ ने गला दबाकर शिवानी की हत्‍या कर दी। उसके बाद शव को बेड में छिपाकर भाग गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.