अस्पताल से डिस्चार्ज हुए महंत नृत्य गोपाल दास, योगी ने अस्पताल का आभार व्यक्त किया

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए महंत नृत्य गोपाल दास, योगी ने अस्पताल का आभार व्यक्त किया

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए महंत नृत्य गोपाल दास, योगी ने अस्पताल का आभार व्यक्त किया

Google Image | योगी आदित्यनाथ महंत नृत्य गोपाल दास से मिले (File Photo)

महंत नृत्य गोपाल दास नवंबर महीने में बीमार हुए थे। हालत गंभीर होने पर उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार को मेदांता अस्पताल में उनको डिस्चार्ज कर दिया है। डिस्चार्ज होने के बाद योगी आदित्यनाथ के आदेश पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस के जरिए नृत्य गोपाल दास को लखनऊ से अयोध्या ले जाया गया है। अब उनकी हालत में काफी सुधार है।

लखनऊ में स्थित मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि अयोध्या जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास नवंबर महीने में बीमार हुए थे। इनको इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। उनके फेफड़े में खून के थक्के पड़ गए थे। उनको सांस लेने में और गुर्दे में भी काफी परेशानी हो गई थी। जिसकी वजह से उनके गुर्दे काम नहीं कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया। उनकी हालत में धीरे-धीरे काफी सुधार हुआ है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अस्पताल के डायरेक्टर से फोन पर बात की थी। योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल में पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास के हाल-चाल भी पूछे थे। अब वह काफी अच्छी तरह ठीक हो गए हैं। उनको वापस अयोध्या ले जाया गया है।

महंत नृत्य गोपाल दास अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल का आभार व्यक्त किया है। अयोध्या में पहुंचने पर उनका काफी अच्छी तरह स्वागत किया गया है। फिलहाल नृत्य गोपाल दास अयोध्या के छावनी में बने आईसीयू में रहेंगे। जहां पर वरिष्ठ डॉक्टर उनकी निगरानी करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.